विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nexon से लेकर Safari और Harrier तक, TATA की इन सभी गाड़ियों पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

Published: Thu, 04 Jun 2026 04:27 PM (IST)

TATA Discounts June 2026: टाटा मोटर्स जून 2026 में अपनी पेट्र्रोल, डीजल और CNG कारों पर भारी छूट दे रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors जून 2026 में अपनी पेट्रोल, CNG और डीजल कारों पर ग्राहकों को कई तरह के फायदे और डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस महीने कंपनी की तरफ से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। TATA Motors के ये डिस्काउंट ऑफर्स 1 जून से 30 जून तक लागू रहेंगे। आइए जानते हैं कि किन गाड़ियों पर कितना डिस्काउंट है।

TATA Nexon पर ऑफर्स

2026 TATA Nexon लाइन-अप में पेट्रोल वेरिएंट्स पर 55,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 10,000 का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए का एक और डिस्काउंट शामिल है। Nexon CNG पर भी कंपनी यही 10,000 का कैश डिस्काउंट दे रही, साथ में 15,000 का एक्सचेंज ऑफर या 20,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट दे रही है। एक्सचेंज ऑफर और स्क्रैपेज बेनिफिट के ये दोनों फायदे Nexon डीजल पर भी मिलेंगे लेकिन डीजल पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है।

Nexon के सभी वेरिएंट्स पर 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा चाहे आप कोई वेरिएंट खरीदे। TATA Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपए से 14.02 लाख के बीच है।

TATA Curvv पर डिस्काउंट

2020 TATA Curvv पर ग्राहकों को 55,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस गाड़ी पर 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। TATA Curvv के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

tata curvv

TATA Harrier पर ऑफर्स

2026 TATA Harrier डीजल पर ग्राहकों को 45,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, 25,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर या 35,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। Harrier के डीजल वेरिएंट्स पर 8,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। TATA Harrier डीजल रेंज की कीमत 14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से 25.30 लाख तक है।

tata harrier

TATA Safari पर ऑफर्स

TATA Safari के डीजल वेरिएंट्स पर भी 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक या तो 25,000 रुपए के एक्सचेंज ऑफर को चुन सकते हैं या फिर 35,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट भी उठा सकते हैं। इस पर कुल 45,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। TATA Safari Diesel पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

TATA Altroz के ऑफर्स

Altroz लाइन-अप में इसके CNG मॉडल पर 40,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 15,000 का कैश डिस्काउंट और 5 हजार तक का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। वहीं, Altroz के पेट्रोल-डीजल वेरिएंट्स पर भी 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, Altroz के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है।

इसके अलावा, सभी वेरिएंट्स पर 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। TATA Altroz रेंज की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए से लेकर 10.77 लाख रुपए के बीच है।

TATA Tiago डिस्काउंट ऑफर

प्री-फेसलिफ्ट TATA Tiago के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही, कंपनी ग्राहकों को 5,000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है। ऐसे करके इस गाड़ी पर 35,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें ग्राहक या तो 15,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट चुन सकते हैं या फिर 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोवस सिलेक्ट कर सकते हैं।

साथ ही, प्री-Tiago Facelift पर 3,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मौजूद है।

tata tiago

TATA Tigor पर ऑफर्स

इस महीने TATA Tigor की बिक्री पर 30,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं जिसमें 15,000 का कैश डिस्काउंट शामिल है। TATA की इस सेडान कार पर 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 15,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट भी दिया जा रहा है। Tigor के पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है।

यह भी पढ़ें- TATA Anivya EV: JLR नहीं अब चेरी के प्लैटफॉर्म पर बनेगी टाटा अविन्या, जानें कब होगी लॉन्च