विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSW Combat Pioneers 500 एडिशन का टीजर हुआ रिलीज, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स और पावर

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:00 AM (IST)

JSW Motors ने अपनी आने वाली JSW Combat SUV के Pioneers 500 एडिशन का अनावरण किया है, जिसकी केवल 500 यूनिट्स उपलब्ध होंगी। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JSW Motors ने अपनी आने वाली JSW कॉम्बैक्ट SUV के Pioneers 500 एडिशन का खुलासा किया है। देश में Pioneers 500 की सिर्फ 500 यूनिट्स की उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी ने आने वाली JSW Combat Pioneers 500 की एक टीजर इमेज भी शेयर की है। आइए देखते हैं कि आने वाली इस गाड़ी में क्या-क्या खास है।

कस्टम डिटेलिंग और केबिन ब्रांडिंग

JSW Combat Pioneers 500 एडिशन को खास कस्टम डिटेलिंग और पर्सनलाइज्ड केबिन ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा। केबिन में गाड़ी के मालिक के नाम के साथ एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके साथ ग्राहकों को एक खास कीपसेक भी मिलेगा।

JSW Pioneers 500 PHEV

JSW Combat, Jetour T2 पर आधारित है जिसे ग्लोबल लेवल पर PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्पों के साथ बेचा जाता है। हालांकि, JSW कॉम्बैट को केवल PHEV वेरिएंच में ही पेश किए जाने की उम्मीद है।

इंजन और पावर

इसके संभावित पावरट्रेन डिटेल्स में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 18.4kWh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 3-स्पीड DHT के साथ फ्रंट व्हील ड्राइव या 4-व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है। यह सिस्टम अधिकतम 360hp की पावर और 610nm का टॉर्क जनरेट करता है।

केबिन और फीचर्स

हालांकि, कंपनी ने अभी तक JSW Combat के इंटीरियर और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इसका केबिन लेआउट और फीचर्स की लिस्ट Jetour T2 जैसी ही होगी। इसके संभावित फीचर्स में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें और 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।

इसके अलावा, इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 540-डिग्री कैमरा, 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम और लेवल-2 ADAS सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV 'Mercury', मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।