विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jeep का अनोखा ऑफर: जॉर्ज वॉशिंगटन नाम वालों को मिलेगी फ्री Wrangler SUV, अगर यूएस जीतेगा FIFA 2026

Published: Sat, 20 Jun 2026 02:00 PM (IST)

FIFA World Cup 2026: Jeep ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अनोखा ऑफर निकाला है। इसके तहत अगर अमेरिका ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jeep ने FIFA World up 2026 से जुड़ा एक बहुत ही अलग और अनोखा कैंप शुरू किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी एक खास शर्त सीमित संख्या में Wrangler SUV दे रही है। हालांकि इसके लिए कंपनी ने कुछ शर्तें रखी हैं जिसमें पहली है कि US को यह टूर्नामेंट जीतना होगा और दूसरी कि यह गाड़ी सिर्फ Georger Washington के नाम वालों को ही मिलेगी।

नियम और शर्तें

यह कैंपने लेवल उन अमेरिकी निवासियों के लिए है जिनका कानूनी नाम George Washington है। इच्छुक उम्मीदवारों को एक खास प्लैटफॉर्म के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और कड़े वेरिफिकेशन नियमों को और पूरा करना होगा। पहले ही उम्मीदवारों के पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए जिस पर यह सटीक नाम लिखा हो। साथ ही, नाम की स्पेलिंग में किसी भी तरह का बदलाव मंजूर नहीं किया जाएगा।

हालांकि, इस ऑफर के साथ एक बहुत बड़ी शर्त जुड़ी हुई है। यह गाड़ी मुफ्ट में तभी दी जाएगी जब USA की मेंस नेशनल फुटबॉल टीम FIFA World Cup 2026 जीतेगी।

सीमित संख्या

Jeep ने संभावित विजेताओं की संख्या को अधिकतम 100 तक सीमित रखा है। इसका मतलब है कि अगर US की जीत होती है तो केवल पहले से वेरिफाइड रजिस्ट्रेशन करने वाले लोग ही यह गाड़ी पाने के हकदार होंगे। इस कैंपेन में भाग लेने के लिए कुछ लोगों को शामिल किया गया है जिसमें स्टेलेंटिस के कर्मचारी, FCA के कर्मचारी, इनसे जुड़ी एजेंसियों की कर्मचारी और इन सभी कर्मचारियों के परिवार के करीबी सदस्य।

विजेताओं की संख्या कम

एक अनुमान के मुताबिक, पूरे US में George Washington नाम के केवल 300 से 400 लोग ही हैं। इस वजह से इस ऑफर के योग्य लोगों की संख्या शुरुआत से ही काफी कम है। अगर सभी शर्तें पूरी हो जाती हैं तो विजेताओं को 2026 2026 Jeep Wrangler 2-डोर स्पोर्ट एक मिलेगी। इस एंट्री-लेवल वेरिएंट की कंपनी द्वारा तय की गई शुरुआती कीमत 39,685 यूएस डॉलर (लगभग 37.44 लाख रुपए) है।

यह भी पढ़ें- Suzuki ने लॉन्च की सबसे महंगी Jimny, इस XL Rhino Special Edition की कीमत और क्या है खास