Jeep Wrangler Mojito Edition: भारत में लॉन्च होते ही बिकीं सभी 25 यूनिट्स, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Wrangler Whitecap Mojito Edition: जीप ने भारत में अपनी नई Wrangler Whitecap Mojito Edition को 73.55 लाख रुपये में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jeep ने भारत में अपनी नई Jeep Wrangler Whitecap Mojito Edition को लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 73.55 लाख रुपए रखी गई है। इस स्पेशल एडिशन SUV की एक्स-शोरूम की कीमत Wrangler Rubicon से 1.25 लाख रुपए ज्यादा है।
लिमिटेड यूनिट्स
Jeep Wrangler Whitecap Mojito Edition सीमित संख्या में ही उपलब्ध थी और इस स्पेशल एडिशन की कुल मिलाकर सिर्फ 25 यूनिट्स ही पेश की गई थीं। बता दें कि, कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन की सभी 25 यूनिट्स को बेच भी दिया है। हालांकि, ग्लोबल लेवल पर जीप ने इस स्पेशल एडिशन की कुल 250 यूनिट्स ऑफर की थीं।
डिजाइन और अपडेट
Wrangler Whitecap Mojito Edition में कई बेहतरीन कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह स्पेशल एडिशन खास तौर पर ब्राइट ग्रीन Mojito कलर में पेश किया गया है। गाड़ी के आगे की तरफ, ग्रिल के चारों तरफ का व्हाइट कलर में फिनिश किया गया है। साइड्स में इसमें 1941 डिकल्स और बॉडी-कलर्ड फेंडर्स दिए गए हैं।
इसकी रूफ को भी एक कंट्रास्टिंग शेड में तैयार किया गया है और इसके बूटलिड पर 4-व्हील ड्राइव का एक सफेद स्टिकर लगाया गया है।
क्या हैं फीचर्स?
Mojito Edition कई सारे एडवांस फीचर्स के साथ आता है जिसमें इन-बिल्ट डैशकैम, मजबूत ग्रैब हैंडल्स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 12-वे पावर्ड इलेक्ट्रिक सीट्स, ADAS सुइट, 6 एयरबैग्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 9-स्पीकर अल्पाइन ऑडियो और 7-इंच की ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है।
इंजन पावर और ट्रांसमिशन
Jeep Wrangler Mojito में वही इंजन दिया गया है जो इसके Wrangler Rubicon मॉडल में आता है। यह गाड़ी 2 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन से चलती है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 272hp की पावर और 400nm का टॉर्क जनरेट करता है।
