विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Glanza Facelift भारत में लॉन्च, वेंटिलेटेड सीट्स व ADAS जैसे फीचर्स है लैस

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:21 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 01:50 PM (IST)

Toyota Glanza Facelift launched: टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में 6.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

2026 Toyota Glanza Facelift भारत में लॉन्च

2026 Toyota Glanza Facelift भारत में लॉन्च

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota Glanza Facelift को भारतीय बाजार में 6.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Glanza Facelift मुख्य रूप से हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno Facelift 2026 का ही रीबैज्ड वर्जन है। Glanza Facelift के डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें पुराने 4-सिलेंडर इंजन की जगह अब नया 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि 2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट को किन नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

कीमत और वेरिएंट 

वेरिएंट  शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)
E 6.99 लाख रुपये
S 7.71 लाख रुपये
G 8.73 लाख रुपये
V 9.99 लाख रुपये
V (O) 10.49 लाख रुपये

नया फ्रंट डिजाइन और शानदार कलर ऑप्शंस

Toyota Glanza Facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में किया गया है। इसमें एक बड़ा हनीकॉम्ब-पैटर्न वाला लोअर ग्रिल दिया गया है। इसके चारों तरफ अट्रैक्टिव सिल्वर फिनिश दी गई है। हैडलैंप्स के बीच एक क्रोम स्ट्रिप दी गई है और फॉग-लैंप हाउसिंग को एंगुलर बंपर इंसर्ट्स के साथ नया लुक दिया गया है। इसके साथ ही ग्लॉस-ब्लैक लोअर लिप और नए साइड स्कर्ट्स इस कार को सामने से काफी बोल्ड और नया लुक देने का काम करते हैं। इसे सात कलर में पेश किया गया है, जो कैफे व्हाइट, एंटाइसिंग सिल्वर, गेमिंग ग्रे, इंस्टा ब्लू और स्पोर्टिन रेड है। इसके साथ ही ब्लुइश ब्लैक और डिजिटल टील ग्रीन नाम से दो बिल्कुल नए कलर भी दिए गए हैं।

Toyota Glanza Facelift (1)

मिला नया इंजन

स्पेसिफिकेशन पेट्रोल पेट्रोल + CNG
इंजन 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड
पावर 83 PS 70 PS
टॉर्क 112 Nm 102 Nm
ट्रांसमिशन 5-स्पीड MT / 5-स्पीड AMT 5-स्पीड MT / 5-स्पीड AMT
माइलेज (ARAI) 23.80 किमी/लीटर (MT) / 24.77 किमी/लीटर (AMT) 33.61 किमी/किग्रा (MT) / 34.47 किमी/किग्रा (AMT)

2026 ग्लैंजा में नया Z12E 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चलता है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 83hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल (MT) और 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, इसके आउटपुट आंकड़े पुराने 4-सिलेंडर इंजन के मुकाबले 7hp और 1Nm कम हैं, लेकिन इसकी फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) पहले से बेहतर हो गई है। मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) के साथ इसका माइलेज बढ़कर 23.80 किमी/लीटर (पहले 22.35 किमी/लीटर) और AMT के साथ 24.77 किमी/लीटर (पहले 22.94 किमी/लीटर) हो गया है। साथ ही, पेट्रोल इंजन में आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी दिया गया है, जो माइलेज को और सुधारता है।

CNG मोड में यही इंजन 70hp की पावर और 102Nm का टॉर्क जनरेट करता है। खास बात यह है कि CNG में भी 5-स्पीड MT और 5-स्पीड AMT दोनों विकल्प दिए गए हैं। पुराने मॉडल की तुलना में CNG की पावर 7hp कम हुई है, लेकिन टॉर्क 4.5Nm बढ़ गया है। इसका दावा किया गया माइलेज भी बढ़कर MT के साथ 33.61 किमी/किग्रा (पहले 30.61 किमी/किग्रा) और AMT के साथ 34.47 किमी/किग्रा हो गया है।

प्रीमियम फीचर्स से हुई लैस

Toyota Glanza Facelift के इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स से लैस कर दिया गया है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अब आप सेंट्रल टचस्क्रीन पर हर एक टायर का अलग-अलग प्रेशर आसानी से देख सकते हैं। डैशबोर्ड पर सेंट्रल एसी वेंट्स के ऊपर एक फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन और डुअल-टोन इंटीरियर थीम दी गई है। इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और टोयोटा आई-कनेक्ट (Toyota i-Connect) कनेक्टेड-कार तकनीक जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

लेवल 2 ADAS फीचर से हुई लैस

Toyota Glanza Facelift का नया नए V(O) वेरिएंट लाया गया है। इसमें पहली बार लेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर दिया गया है। यह आपकी ड्राइविंग को पहले से ज्यादा सेफ बनाने का काम करेगा। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और हाई बीम असिस्ट जैसी बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा फीचर्स में 6 स्टैंडर्ड एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिया गया है।

2026 ग्लैंजा में नया Z12E 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चलता है।

पेट्रोल मोड में यह इंजन 83hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल (MT) और 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) का विकल्प मिलता है। हालांकि इसके आउटपुट आंकड़े पुराने 4-सिलेंडर इंजन के मुकाबले 7hp और 1Nm कम हैं, लेकिन इसकी फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) पहले से बेहतर हो गई है। मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) के साथ इसका माइलेज बढ़कर 23.80 किमी/लीटर (पहले 22.35 किमी/लीटर) और AMT के साथ 24.77 किमी/लीटर (पहले 22.94 किमी/लीटर) हो गया है। साथ ही, पेट्रोल इंजन में आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी दिया गया है, जो माइलेज को और सुधारता है।

CNG मोड में यही इंजन 70hp की पावर और 102Nm का टॉर्क जनरेट करता है। खास बात यह है कि CNG में भी 5-स्पीड MT और 5-स्पीड AMT दोनों विकल्प दिए गए हैं। पुराने मॉडल की तुलना में CNG की पावर 7hp कम हुई है, लेकिन टॉर्क 4.5Nm बढ़ गया है। इसका दावा किया गया माइलेज भी बढ़कर MT के साथ 33.61 किमी/किग्रा (पहले 30.61 किमी/किग्रा) और AMT के साथ 34.47 किमी/किग्रा हो गया है।

इंजन और माइलेज की डिटेल्स:
फ्यूल मोड ट्रांसमिशन पावर टॉर्क नया माइलेज पुराना माइलेज
पेट्रोल 5-स्पीड MT 83hp 112Nm 23.80 किमी/लीटर 22.35 किमी/लीटर
पेट्रोल 5-स्पीड AMT 83hp 112Nm 24.77 किमी/लीटर 22.94 किमी/लीटर
CNG 5-स्पीड MT 70hp 102Nm 33.61 किमी/किग्रा 30.61 किमी/किग्रा
CNG 5-स्पीड AMT 70hp 102Nm 34.47 किमी/किग्रा उपलब्ध नहीं