विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्टूबर में Jeep की इन SUVs पर मिल रही है बंपर छूट, ऑफर्स में 4 लाख रुपए तक का है डिस्काउंट

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:30 PM (IST)

Jeep Compass Discount: जीप ने इस महीने अपनी लोकप्रिय SUV कंपास, मेरेडियन और ग्रैंड चेरोकी पर बंपर छूट और आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jeep India इस पूरे महीने में Compass, Meridian और Grand Cherokee पर शानदार फायदे दे रही है। इन फायदों में कंज्यूमर डिस्काउंट, कॉर्पोरेट ऑफर्स और कई खास इंसेंटिव शामिल हैं। अगर आप Wrangler लेने का प्लान बना रहे हैं तो ध्यान रहे कि इस महीने इस ऑफ-रोडर पर किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं है।

Jeep Compass पर छूट

इस महीने जीप के एंट्री लेवल Compass के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1.5 लाख रुपए तक के फायदे के साथ खरीदा जा सकता है। कुछ कंपनियों के लिए 1.1 लाख रुपए तक के कॉर्पोरेट फायदे भी हैं। साथ ही, डॉक्टक और लीजिंग कंपनियां 15,000 रुपए तक का और फायदा पा सकती हैं। Compass में 170hp वाला 2.0 लीटर 4 सिलिंडर डिजल इंजन आता है जिसे 6-स्पीड मैनुअड या 9-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

Jeep अपने ऊंटे ट्रिम लेवल्स के साथ 4x4 का विकल्प भी देती है। Compass की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपए से 30.70 लाख रुपए तक जाती है।

Jeep Meridian डिस्काउंट

अक्टूबर में थ्री-रो SUV Meridian के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिलने वाले फायदे 1.65 लाख रुपए तक पहुंच जाते हैं। MY24 यूनिट्स के खरीदार 1.3 लाख रुपए तक के कॉर्पोरेट ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं। डॉक्टर और लीजिंग कंपनियां इसके अलावा 30,000 रुपए तक के अतिरिक्त फायदे पा सकती हैं।

इसमें 170hp वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन, 6 स्पीड मैनुअल और 9-स्पीडल टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स और ऊंचे ट्रिम्स में 4x4 का विकल्प मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख से 38.26 लाख रुपए तक जाती है।

Jeep Grand Cherokee डिस्काउंट

Jeep की फ्लैगशिप SUV Grand Cherokee पर इस महीने सबसे ज्यादा छूट है जिसमें खरीदार 4 लाख रुपए तक का फायदा पा सकते हैं। इसमें 272hp वाला 2.0 लीटर 4 सिलिंडर डायरेक्ट-इंजक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4x4 सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 63 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- BMW F 450 R Unveil: 420cc का इंजन 48hp की पावर और हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स के साथ होगी लॉन्च