विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BMW F 450 R Unveil: 420cc का इंजन 48hp की पावर और हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:55 PM (IST)

BMW F 450 R: BMW ने अपनी नई नेकेड रोडस्टर बाइक F 450 R को अनवील कर दिया है जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW Motorrad ने F 450 R को अनवील कर दिया है जिससे 450 GS से आग बढ़कर एंट्री-लेवल पैरेलल-ट्विन रेंज का विस्तार हुआ है। यह नई मोटरसाइकिल उसी 420cc इंजन प्लैटफॉर्म को एक नेकेड रोडस्टर में लाती है जो एडवेंचर मॉडल के मुकाबले एक ज्यादा कॉम्पैक्ट और स्ट्रीट-फोकस्ड बाइक पेश करती है।

डिजाइन लुक और माइलेज

नई F 450 R में एक अग्रेसिव नेकेड बाइक डिजाइन दिया गया है जिसमें नुकीले टैंक एक्सटेंशन, ब्रैकेट के आकार के DRLs के साथ एक LED टेललाइट और एक स्टेप्ड स्प्लिट-सीट शामिल है। एक टेपर्ड एल्युमिनियम हैंडलबार औऱ कॉम्पैक्ट बॉडीवर्क इसकी स्ट्रीट-फोकस्ड स्थिति को और मजबूत बनाते हैं। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक और इसका क्लेम्ड माइलेज 26.3kmpl है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें वही 420cc का इंजन दिया गया है जो 450GS में मिलता है और इसके स्पेक्स भी वैसे ही हैं। डुअल ओवरहेड कैमशाफ्ट और प्रति सिलिंडर 4 वाल्व वाला यह लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन 8,750rpm पर 48hp की पावर और 6,750rpm पर 43nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियर बदलने के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

वेरिएंट और विकल्प

BMW ने इसके Base, Exclusive, M Sport और M Sport with Innovation Package वेरिएंट्स की घोषणा की है। Exclusive वेरिएंट में शिफ्ट असिस्टेंट प्रो और स्पोर्ट सस्पेंशन मिलता है जबकि एम स्पोर्ट में राइडिंग मोड्स प्रो भी शामिल है। शिफ्ट असिस्टेंट प्रो के साथ मिलकर यह फीचर राइडर्स को क्लच लीवर दबाए बिना गाड़ी आगे बढ़ाने, रोकने और गियर चेंज करने की सुविधा देता है।

क्या हैं फीचर्स?

इसमें रेन, रोड औऱ डायनेमिक राइडिंग मोड्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। राइडिंग मोड्स प्रो में एक अलग से सेट किया जाने वाला डायनेमिक प्रो विकल्प भी जुड़ जाता है। इलेक्ट्रॉनित मदद से कॉर्नरिंग-एबल ABS pro, डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल शामिल हैं। इसमें 6.5 इंच की TFT डिस्प्ले, कनेक्टिविटी फीचर्स, हीटेड ग्रिप्स, USB-C चार्जिंग और ऑल-LED लाइटिंग दी गई है।

चेसिस और सस्पेंशन

इसमें ट्यूबलर स्टील स्पेस फ्रेम, फ्रंट में USD फोर्क और पीछे एल्युमिनियम का दोनों तरफ से जुड़ा स्विंगआर्म दिया गया है। पीछे के स्प्रिंग प्रीलोड और रिबाउंड डैम्पिंग को एडजस्ट किया जा सकता है। यह रोडस्टर 17-इंच के कास्ट-एल्युमिनियम पहियों पर चलती है जिसमें दोनों ही साइड पर सिंगल-डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

कीमत और लॉन्चिंग

भारत में इस मोटरसाइकिल के 2027 के शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है और स्थानीत कीमत और वेरिएंट्स का आना अभी बाकी है। बता दें कि F 450 GS की एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख से 5.60 लाख रुपए तक है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 450 R की कीमत 4.5 लाख रुपए के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें- डेली ट्रैवल के लिए परफेक्ट है Komaki का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 322 किमी की रेंज और कीमत 1 लाख से कम