सिंगल चार्ज में 322 किमी की रेंज और 50 लीटर की स्टोरेज, डेली यूज के लिए बेस्ट है 91,000 रुपए का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Komaki SE Pro: अगर आप किसी ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं जो सिंगल चार्ज में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। डेली ट्रैवल करना हो या कभी-कभार की लंबी राइड पर जाना हो, लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेने से कतराते हैं जिसकी सबसे बड़ी वजह है बीच रास्ते में डिस्चार्ज होने का डर। अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो हम आपको यहां एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने वाले हैं जो सिंगल चार्ज पर 322 किमी तक की रेंज दे सकता है और कीमत 1 लाख से भी कम है।
मोटर बैटरी और चार्जिंग
इस गाड़ी में 3000W की BLDC हब मोटर दी गई है जिसे कंट्रोल करने के लिए 50 Ampere का कंट्रोलर लगा है। इसकी टॉप-स्पीड 60 से 65kmph तक है और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें LifeP04 की 4.5kWh की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्जिंग पर 322 किमी तक की रेंज देती है और इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।
सस्पेंशन ब्रेक और टायर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे और पीछे दोनों तरफ टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है। हालांकि, कुछ वेरिएंट्स में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, इसमें ट्यूबलेस टायर और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
फीचर्स और प्रैक्टिलिटी
इसमें 50 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है और साथ ही इसमें स्टाइलिश LED हेडलैंप, LED DRL और LED फ्रंट विंकर्स दिए गए हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट, रिवर्स असिस्ट और एंटी-स्कड तकनीक जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें फ्लैट फ्लोरबोर्ड, डुअल फुटरेस्ट, बैकरेस्ट और SOS फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।
Komaki SE Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 91,499 रुपए से लेकर 94,999 रुपए के बीच है।
खरीदना कितना बेहतर?
Komaki SE Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो कम कीमत में लंबी रेंज चाहते हैं। 1 लाख रुपए से कम की शुरुआती कीमत में 322 किमी तक की रेंज 50 लीटर का बूट स्पेस और कई आधुनिक राइडिंग फीचर्स इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहद किफायती और सुविधाजनक बनाते हैं।
