विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Chetak vs TVS iQube: रेंज कीमत-फीचर्स में कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, सिंगल चार्ज में 153 किमी

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:34 PM (IST)

Bajaj Chetak vs TVS iQube: डेली यूज के लिए ये दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर बहुत ही किफायती है और लगभग ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Chetak और TVS iQube, दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग एक जैसी कीमत के साथ भारत में आते हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और कंफ्यूज हैं तो हम यहां आपको तुलना कर के बताएंगे कि कौन सी आपके लिए कौन सी बेस्ट हो सकती है।

राइडिंग रेंज और चार्जिंग

Chetak की बात करें तो वेरिएंट के हिसाब से एक बार चार्ज करने पर लगभग 113 किमी से 153 किमी तक की रेंज देता है। वहीं, TVS iQube छोटी बैटरी वाले ऑप्शन में 94 किमी से लेकर इसके टॉप-एंड ST वेरिएंट में शानदार 212 किमी तक की रेंज मिलती है। जहां Chetak लगभग 3 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज होती है तो वहीं इतना ही चार्ज होने में TVS iQube को लगभग 4 से 4.5 घंटे का समय लेता है।

दोनों स्कूटर्स की टॉप-स्पीड 73kmph से 82kmph के बीच है जो शहर के अंदर आने-जाने या कम्यूट के लिए बढ़िया विकल्प मानी जाती है।

बॉडी और लुक

Bajaj Chetak की बात करें तो इसमें प्रीमियम ऑल-मेटल बॉडी दी गई है क्लासिक नियो-रेट्रो लुक Vaspa से प्रेरित है। साथ ही, यह बेहचर बूट स्पेस और 168mm का ग्राउंड क्लीयरेंस देता है। TVS iQube में एक आधुनिक और प्रैक्टिकल डिजाइन है जिसमें मजबूत प्लास्टिक बॉडी, एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड और सॉफ्ट सस्पेंशन सेटअप के साथ बेहतरीन राइडिंग आराम मिलता है। बड़े वेरिएंट्स में इसकी स्टोरेज 32 लीटर तक है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Bajaj Chetak में TFT स्क्रीन, टॉप-वेरिएंट्स में 5.5 इंच तक, ऐप कनेक्टिविटी, हिल-होल्ड असिस्ट और रिवर्स मोड दिए गए है। वहीं, TVS iQube के S/ST वेरिएंट्स में बड़ी 7 इंच की TFT टचस्क्रीन के साथ आता है जो 100 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Q-पार्क असिस्ट जैसी सुविधाएं देता है।

कीमत का अंतर

Bajaj Chetak की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 1.57 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, TVS iQube की एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपए से शुरू होकर 1.62 लाख रुपए तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Honda QC 3 Vs Bajaj Chetak: किस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?