Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawa 42 Bobber Launch: भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत जान आप भी हो जाएंगे हैरान !

    Jawa 42 Bobber Launch इस बाइक का स्टाइल को नव-रेट्रो रोडस्टर जावा 42 से जोड़ता है। 42 Bobber लो-स्लंग सिंगल सीट लुक के साथ अपने स्टाइल को बरकरार रखती है। जवा के दोनों बॉबर्स में अधिकांश बॉडी वर्क काफी मिलता जुलता है।

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Fri, 30 Sep 2022 07:35 PM (IST)
    Hero Image
    Jawa 42 Bobber Launch: भारतीय बाजार में हुई लॉन्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।   Jawa 42 Bobber Launch: Jawa ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक 42 बॉबर को 2.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही ये बाइक लुक से लेकर डीजाइन हर में काफी शानदार है। Jawa 42 Bobber में लिक्विड-कूल्ड, 334cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो Perak की तरह 30.64hp और 32.64Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। आपको बता दें कंपनी ने इस बाइक को कुल तीन रंगों में पेश किया है। वहीं इनकी कीमत इनके कलर के हिसाब से  है। इसके तीन रंग- मिस्टिक कॉपर (2.06 लाख रुपये), मून स्टोन व्हाइट (2.07 लाख रुपये) और जैस्पर रेड (2.09 लाख रुपये) है।  इस बाइक में आपको 2-वे एडजेस्टेबल सीट मिलती है

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawa 42 Bobber इंजन

    इस बाइक का स्टाइल को नव-रेट्रो रोडस्टर, जावा 42 से जोड़ता है। 42 Bobber लो-स्लंग, सिंगल सीट लुक के साथ अपने स्टाइल को बरकरार रखती है। जवा के दोनों बॉबर्स में अधिकांश बॉडी वर्क काफी मिलता जुलता है। इंजन भी वही लिक्विड-कूल्ड 334cc सिंगल-सिलेंडर यूनिट है जो पेराक पर 30.64hp और 32.64Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    ये भी पढ़ें- 

    Affordable Sunroof Cars : अपने सफर को बनाएं सुहाना इन झक्कास सनरूफ वाली SUV के साथ, जानिये इनके नाम

    ELECTRIC SCOOTER: इतने कम कीमत में खरीदें ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे फैन

    Jawa 42 Bobber फीचर्स

    इस बाइक में पीछे के फेंडर पर एक छोटा सामान रैक, एक नई सीट काफी बेहतर लुक के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें एक हेडलाइट और इंस्ट्रूमेंटेशन है कंपनी ने राइडर के बेहतर आराम के लिए और एक अच्छे अनुभव के लिए इसमें  एबीएस कैलिब्रेशन पर भी काम किया है। जावा 42 बॉबर के चारों ओर एलईडी लाइटिंग (इसका टेल-लैंप पेराक से अलग है) और एक एलसीडी डिस्प्ले भी है।