Jaguar ने पेश की अपनी सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक GT Type 01, 3.2 सेकंड में 100 की स्पीड और 720 किमी की रेंज
Jaguar Type 01: Jaguar ने अपनी पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक GT, Type 01 को पेश किया है, जो 1,030hp की पावर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jaguar ने आधिकारिक तौर पर Type 01 को अनवील कर दिया है जो इसकी पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक GT और अब तक की सबसे पावरफुल Jaguar है। इसमें 1,015hp की पावर और 720 किमी की WLTP रेंज मिलने का दावा किया गया है।
कैसा है डिजाइन?
यह कार Type 00 कॉन्सेप्ट से बहुत हद तक मेल खाती है जिससे पहले ही इसकी झलक मिल गई थी। इसके आगे के हिस्से में नया स्ट्राइकथ्रू डिजाइन दिया गया है जो ग्रिल जैसा लुक देता है। इसके नीचे दिए गए एक्टिव शटर इंजन और बैटरी को ठंडा रखने का काम करते हैं। इसमें 4 लाइन वाले DRL और Jaguar की हिस्ट्री के सबसे पतले हेडलाइट्स दिए गए हैं जो इसके लुक को बहुत अलग और आकर्षक बनाते हैं।
बोनट से हटा लोगो
कारे के बोनट से लीपिंग जगुआर का लोगो हटा दिया गया है। हालांकि, यह लोगो आगे के फेंडर पर ब्रास जैसे पैनलों पर दिया गया है जो फ्रंट एक्सल और ए-पिलर के बीच दूरी को खास बनाता है। इस लंबी जगह में 5 बैटरी मॉड्यूल में से एक रखा गया है जिसके लिए आगे के क्रैश स्ट्रकचर को दोबारा डिजाइन करना पड़ा है।
बैटरी पैक को 5 हिस्सों में बांटा गया है क्योंकि गाड़ी की छत की ऊंचाई सिर्फ 1440mm होने की वजह से आगे और पीछे के खंभों के बीच एक साथ पूरी बैटरी फिट करने की जगह नहीं थी।
डैशबोर्ड और फीचर्स
केबिन को बीच में दिए एक हिस्से द्वारा 4 जोन में बांटा गया है जिसमें सामान रखने की जगह और पीछे के पैसेंजर्स के लिए टचस्क्रीन कंट्रोल दिया गया है। इसमें ड्राइवर की जानकारी और इंफोटेनमेंट के लिए एक सिंगल 24-इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसमें राइट साइड ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी और लेफ्ट साइज में पैसेंजर्ज से लिए फीचर्स दिए गए हैं।
मोटर और पावर
इसमें तीन मोटर वाला सेटअप दिया गया है जो 1,030hp की पावर और 1,365nm का टॉर्क जनरेट करता है। Jaguar Type 01 सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 120kWh की NMC बैटरी दी गई है जो 720 किमी तक की WLTP रेंज देने का दावा करती है। वहीं, 850-वोल्ट आर्किटेक्चर की बदौलत 350kW का DC चार्जर इसे सिर्फ 13 मिनट में 321 किमी तक की रेंज दे सकता है।
इसके अलावा, इसकी बैटरी को 10 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 22 मिनट का समय लगता है और कार में दोनों तरफ दिए गए ट्विन AC चार्जिंग पोर्ट इसे चार्ज करना आसान बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- टेस्टिंग करते पहली बार दिखी Mahindra Thar Electric, मिल सकती है 500 किमी की रेंज नया लुक
