Jagran HiTech Awards 2022- मोबिलिटी कैटेगरी के ये रहे सबसे बड़े विजेता
इस अवार्ड शो में General V K Singh को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। यहां भारतीय टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के एक्सीलेंस को सेलिब्रेट किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। अवार्ड शो के ग्रूमिंग पार्टनर्स Bombay Shaving Company और Bombae थे।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में आए दिन नए इनोवेशन देखने को मिलते हैं। आज ये दोनों इंडस्ट्री एक्सीलेंस की ओर बढ़ रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीते गुरुवार को दिल्ली के अंदाज होटल (Aerocity) में Jagran HiTech Awards के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यहां मोबाइल और मोबिलिटी से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवार्ड शो में भारतीय टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के एक्सीलेंस को सेलिब्रेट किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो के ग्रूमिंग पार्टनर्स Bombay Shaving Company और Bombae थे और in association with asian paints था।
Jagran HiTech Awards 2022 में Ministry of Road Transport और Highways और Ministry of Civil Aviation के राज्य मंत्री General V K Singh को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर उन्होंने कहा, “अगर आप तकनीक से जुड़े लोगों को सम्मानित करते हैं तो इससे कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, जिसमें तकनीक का विकास और विस्तार शामिल है।” इसके अलावा इस अवार्ड शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर को आमंत्रित किया गया था। समारोह के दौरान 50 से ज्यादा विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मोबिलिटी कैटेगरी के विजेता
1. HATCHBACK OF THE YEAR 2022 - Citroen C3
2. PREMIUM BIKE OF THE YEAR 2022 - Suzuki Katana
3. ELECTRIC 2 WHEELER OF THE YEAR 2022 - Hero Vida V1
4. BIKE OF THE YEAR 2022 - TVS Ronin 225
5. ELECTRIC CAR OF THE YEAR 2022 - Mercedes EQS
6. LUXURY CAR OF THE YEAR 2022 - Maybach S Class
7. LUXURY SEDAN OF THE YEAR 2022 - Mercedes C Class
8. LUXURY SUV OF THE YEAR 2022 - BMW iX
9. DESIGN OF THE YEAR 2022 - Hyundai Tucson
10. GAME-CHANGER OF THE YEAR 2022 - Skoda Slavia
11. PREMIUM SUV OF THE YEAR 2022 - Hyundai Tucson
12. SUV OF THE YEAR 2022 - Mahindra Scorpio N
13. FACELIFT SUV OF THE YEAR 2022 - Maruti Suzuki Brezza
14. MPV OF THE YEAR 2022 - KIA CARENS
15. SEDAN OF THE YEAR 2022- Volkswagen Virtus
16. COMMUTER BIKE OF THE YEAR 2022 - Bajaj CT125X
17. FUN CAR OF THE YEAR 2022 - BMW i4
18. CAR OF THE YEAR 2022 - Hyundai Tucson
19. AUTOMOTIVE LEADER OF THE YEAR 2022 - SHASHANK SHRIVASTAV Senior Executive Director, Marketing & Sales at Maruti Suzuki
20. MOST INFLUENTIAL PERSONALITY OF THE YEAR (AUTO) 2022 - ASHISH GUPTA- BRAND HEAD , VOLKSWAGEN INDIA
21. MANUFACTURE OF THE YEAR 2022 - Maruti Suzuki India
मोबिलिटी के लिए एडिटर्स चॉइस और पीपल्स चॉइस अवार्ड
PEOPLE’s CAR OF THE YEAR 2022 - Maruti Suzuki Alto
VIEWERS' CHOICE CAR OF THE YEAR 2022 - Maruti Suzuki Grand Vitara
TWO WHEELER MANUFACTURER OF THE YEAR 2022- BAJAJ AUTO
CUSTOMER SATISFACTION AUTO BRAND OF THE YEAR 2022 - MG MOTOR INDIA
GREEN TECH OF THE YEAR 2022 - Honda City Hybrid
ज्यादा जानकारी के लिए विजिट करें - https://event.jagran.com/events/hitech-awards/