अंबानी से लेकर तक के बच्चे चलाते हैं ये महंगी लग्जरी कारें
देश के अरबपतियों के बच्चे कौन-सी लग्जरी कारों की ड्राइव करना पसंद करते है आइये जानते हैं
नई दिल्ली(जेएनएन)। महंगी लग्जरी कारों का शौक तो सभी होता हैं मगर इन्हें खरीदना हर किसे के बस में नहीं होता लेकिन देश अरबपतियों के पास एक से बढ़कर एक लग्ज री कारें कारें होती हैं और उनके बच्चे भी इन गाड़ियों की सवारी करना पसंद करते हैं इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं देश के अरबपतियों के बच्चे कौन-सी महंगी कारों में चलना पसंद करते हैं।
ईशा अंबानी
मॉडल: रेंज रोवर
कीमत: 3.89 करोड़ रुपए
ईशा अंबानी को आज हम सभी जानते हैं। ईशा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी है। इन्हें रेंज रोवर वोग SUV में चलना पसंद है वैसे ईशा को ड्राइव करते कम ही देखा जाता है। लेकिन कई बार ईशा कई बार इसी गाड़ी में नजर आईं है।
आकाश अंबानी
मॉडल: बेंटली बेंटेगा
कीमत: 3.85 करोड़ रुपए
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी को बेंटली बेंटेगा में घूमना पसंद है। यह एक शानदार कार है जिसमें तमाम एडवांस्ड फीचर्स दिए गये हैं। आकाश की कार का कलर ग्रीन है। आकाश अंबानी एस क्लास भी चलाते हैं। परफॉरमेंस और कम्फर्ट के लिहाज से ये कारें जबरदस्त हैं।
अनंत अंबानी
मॉडल: रॉल्स रॉयस की फैंटम
कीमत: 8.84 करोड़ रुपए
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को पसंद है रॉल्स रॉयस की फैंटम ड्रॉप कूपे, कई बार अनंत इस गाड़ी में नजर आये हैं। इसके अलावा ये मर्सडीज जी क्लास में भी नजर आएं हैं। ये दोनों ही हाई-परफॉरमेंस कारें हैं।
जय अनमोल अंबानी
मॉडल: मर्सिडिज S-क्लास
कीमत: 1.19 करोड़ रुपए से शुरू
रिलायंस धीरूभाई अंबानी के चेयरमैन अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबनी को मर्सिडिज W222 एस क्लास चलाना पसंद है। जय अनमोल अक्सर इसी गाड़ी में नजर आते हैं। आपको बता दें कि भारत में एस-क्लास, खास लग्जरी कारों की गिनती में आती है।
नव्या नंदा नवेली
मॉडल: ऑडी A8
कीमत:1.40 करोड़ रुपए
अमिताभ बच्चन की नाती और एस्कॉर्ट्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा को आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इनके पास ऑडी A8 है और कई बार इस कार में इन्हें देखा भी गया है।
अनन्या बिड़ला
मॉडल: BMW Z4
कीमत: 70 लाख रुपए
अनन्या बिड़ला को पसंद है BMW की Z4, यह एक स्पोर्टी और हार्ड टॉप कन्वर्टिबल कार है। जोकि 2 दरवाजों के साथ आती है इस कार का स्टाइल एकदम अलग है। बीएमडब्ल्यू की यह इकलौती कन्वर्टिबल कार है।
सिद्धार्थ माल्या
मॉडल: मर्सडीज E-क्लास
कीमत: 70 लाख रुपए
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या को भी कारों का शौक है। सिद्धार्थ माल्या को वैसे तो कई कारों में देखा गया है लेकिन वह ज्यादतर मर्सडीज ई-क्लास में नजर आते हैं। यह एक स्पोर्टी और लग्जरी कार है। सिद्धार्थ इस कार में अक्सर पीछे बैठे नजर आते हैं