विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

In Pics: Ultraviolette X47 में क्‍या है खासियत, कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:00 PM (IST)

In Pics: वाहन निर्माता अल्‍ट्रावायलट की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर X47 को ऑफर किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माता इस सेगमेंट में विकल्‍प ऑफर करते हैं। अल्‍ट्रावायलट की ओर से भी इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर भारतीय बाजार में Ultraviolette X47 को ऑफर किया जाता है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितनी दमदार मोटर और बैटरी मिलती है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको In Pics में बता रहे हैं।

Ultraviolette X 47 jagran 21271

Ultraviolette करती है X47 को ऑफर

भारतीय बाजार में अल्‍ट्रावायलट की ओर से एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर एक्‍स 47 को ऑफर किया जाता है। यह मोटरसाइकिल कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ ऑफर की जाती है।

Ultraviolette X 47 jagran 21274

कैसे हैं फीचर्स

यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट की पहली ईवी है, जिसमें ADAS तकनीक (UV Hypersense) फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 150-डिग्री फ्रंट व्यू, 68-डिग्री रियर वर्टिकल और 200 मीटर की ट्रैकिंग रेंज मिलती है। इसके साथ रियर कोलिजन वार्निंग, लेन चेंज असिस्ट और ओवरटेक अलर्ट, डुअल-चैनल ABS, 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 9-लेवल रीजन, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टो अलर्ट शामिल हैं। बाइक में दो स्क्रीन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Ultraviolette X 47 jagran 21273

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

मोटरसाइकिल में एयर-कूल्ड 10.7 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 1.6 kW ऑनबोर्ड चार्जर से चार्ज होता है। इसमें सर्ज प्रोटेक्शन और अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा सुविधाएँ भी मौजूद हैं। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 40 hp की पावर जेनरेट करता है। सिंगल चार्ज होने के बाद इसे 323 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे सिर्फ 8.1 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पकड़ सकती है।

Ultraviolette X 47 jagran 21272

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारत में 2.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 4.59 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Ultraviolette X-47 Crossover Review: कैसी है इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?