Hyundai ने लॉन्च की नई SUV 'Tucson', मिलेगा 9.9 इंच का डिस्प्ले और 9 एयरबैग्स भी
Hyundi Tucson: हुंडई टक्सन को दक्षिण कोरिया में H Pick, Exclusive, XRT और Inspiration जैसे 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Tucson को साउथ कोरिया को 4 वेरिएंट्स- H Pick, Exclusive, XRT और Inspiration में पेश की गई है। कोरियाई मार्केट के लिए इसमें 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और ऐसी उम्मीद है कि इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू होगी।
पेट्रोल वेरिएंट की कीमतें
इसके बेस H-Pick पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत KRW 31.4 मिलियन (लगभग 22.34 लाख रुपए) है। पुराने मॉडल की कीमत KRW 28.44 मिलियम (लगभग 20.24 लाख) थी जिसक मुकाबले इसकी कीमत में KRW 2.96 मिलियम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसके Exclusive वेरिएंट की कीमत KRW 35.3 मिलियन (लगभग 25.11 लाख) है।
पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स
नए Tuson XRT वेरिएंट की कीमत KRW 36.8 मिलियन (लगभग 26.18 लाख रुपए) है और Inspiration वेरिएंट की कीमत KRW 37.9 मिलियम (लगभग 26.97 लाख) है। Tucson Exclusive Hybrid की कीमत KRW 39.9 मिलियन (लगभग 28.39 लाख रुपए), XRT Hybrid की कीमत KRW 41.64 मिलियन (लगभग 29.64 लाख) और इंस्पिरेशन हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती कीमत KRW 42.7 मिलियन (लगभग 30.38 लाख) है।
क्या-क्या मिले फीचर्स?
H-Pick में 12.9 इंच की स्क्रीन के साथ Pleos Connect, Gleo AI, ऐप मार्कट, वायरलेस फोन प्रोजेक्शन, OTA अपडेट और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी मिलती है। इस सेटअप में 9.9 इंच की एक डिस्प्ले भी दी गई है। इसमें आगे, साइड और पीछे पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, रेन सेंसर और एयर फिल्टर शामिल हैं। वहीं, इसमें ADAS भी दिया गया है।
सुरक्षा और सेफ्टी फीचर्स
इसमें 9 एयरबैग, हिल-डिसेंट कंट्रोल, पेडल मिसयूज सेफ्टी असिस्ट, मल्टी-कोलिजन ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम, गाड़ी के अंदर फायर एक्सटिंग्विशर और TPMS दिया गया है। इस SUV में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, लेन-कीपिंग असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग और स्टीयरिंग व्हील ग्रिप डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Exclusive वेरिएंट और फीचर्स
Excludive वेरिएंट में डुअल-जोन फुली ऑटोमैटिक एसी, स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग, आगे की हवादार सीटें, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 2-वे ड्राइवर लंबर सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील, रूफ रैक, रिमोट पार्किंग असिस्ट और मेमोरी रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं, XRT वेरिएंट में मुख्य तौर पर बाहर और अंदर की तरफ डिजाइन और लुक में बदलाव किए गए हैं।
नोट: यहां दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम में है...
यह भी पढ़ें- CNG पर 33 का माइलेज, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग, 6 लाख से कम कीमत में बेस्ट है ये प्रीमियम हैचबैक
