Hyundai 'Ioniq P' इलेक्ट्रिक SUV 2027 में लॉन्च होगी, मिलेगी 355 किमी की रेंज और लेवल-2 ADAS
Hyundai Ioniq P EV: Hyundai भारत में अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए जल्द ही नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे भारत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट रफ्तार पकड़ रहा है वैसे-वैसे हर कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में EVs की संख्या भी बढ़ाती जा रही हैं। इसी प्लान के तहत आगे बढ़ते हुए Hyundai भी भारत में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसका कोडनेम HE1i है और यह भारत में Ioniq P के नाम से लॉन्च की जा सकती है। Hyundai ने पक्का किया है कि Bayon के बाद HE1i उनका अगला प्रोडक्ट होगा।
प्लैटफॉर्म और बैटरी
Ioniq P के E-GMP प्लैटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है जिसका इस्तेमाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध Inster EV में भी किया जाता है। इसे दो वर्जन- स्टैंडर्ड रेंज और लॉंग रेंज में पेश किया जाएगा, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी भी सीक्रेट रखी गई है। बता दें कि, Inster EV स्टैंडर्ड-रेंज और लॉंग रेंज वर्जन में उपलब्ध है जिसमें 42kWh और 49kWh की बैटरी है जो 355 किमी की रेंज (WLTP) देता है।
बैटरी और फीचर्स
शुरुआती चरण में इंपोर्टेड बैटरी सेल का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, Hyundai-Kia की स्थानीय रूप से निर्मित सेल के लिए एक्साइड के साथ साझेदारी है लेकिन ये इस साल उपलब्ध नहीं होंगी। इस वजह से बैटरी सेल की स्थानीय सोर्सिंग के बाद की तारीख शुरू होगी। Hyundai की इस नई EV में Pleos Connct इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
भारत में लॉन्च होने के बाद TATA Punch EV, Nexon EV, Syros EV और Mahindra XUV 3X0 EV जैसी गाड़ियों से होगा। इस ईवी को जनवरी 2027 के आस-पास लॉन्च होने की उम्मीद है।
Hyundai का इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो
Hyundai की आने वाली नई मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार ब्रांड के इलेक्ट्रिफिकेशन टारगेट का हिस्सा है। यह नई EV Hyundai को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद करेगी। हालांकि, इस नई EV के लिए किसी सेल्स टारगेट का खुलासा नहीं किया गया है। भारत में Hyundai Creta Electric और Ioniq P शामिल हैं।
