विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai ला रही है दो नई SUV, Tata Nexon EV को मिलेगी कड़ी टक्कर

Published: Sat, 09 May 2026 11:30 AM (IST)

Hyundai Upcoming SUVs: हुंडई भारत में दो नई SUV ला रही है। इनमें एक बड़ी प्रीमियम मिड-एसयूवी और दूसरी TATA Nexon को टक्कर देने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai India जल्द ही दो नई SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक घोषणा में बताया है कि इनमें से एक मिड-एसयूवी सेगमेंट में होगी और दूसरी एक कॉम्पैक्ट EV SUV होगी। Hyundai India भारतीय बाजार के लिए दो नए SUV मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी की SUV रेंज और ज्यादा बड़ी हो जाएगी। इन दो नई गाड़ियों में से एक मिड-एसयूवी सेगमेंट में आएगी। कंपनी का लक्ष्य इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत बनाना है।

नया प्लैटफॉर्म ज्यादा स्पेस

यह नई SUV Hyundai के K3 प्लैटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। इससे गाड़ी में ज्यादा जगह, बेहतर सुरक्षा और नई तकनीक मिलने की उम्मीद है। यह साइज में मौजूदा Creta से बड़ी हो सकती है और इसका केबिन ज्यादा प्रीमियम होगा जिसमें नेक्स्ट जनरेशन ADAS जैसे फीचर्स होंगे। उम्मीद है कि इसमें Creta वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ही मिलेंगे। पहली बार इस लाइनअप में Strong Hybrid का विकल्प भी जोड़ा जा सकता है।

TATA Nexon EV से मुकाबला

Hyundai का इस नई इलेक्ट्रिक SUV का कोडनेम HE1i है। इसे खास तौर पर TATA Nexon EV को टक्कर देने के लिए बनाया जा रहा है। कम कीमत रखने के लिए इसके ज्यादातर पार्ट्स भारत में ही बनाए जाएंगे और बैटरी पैक भी लोकल कंपनी से लिया जाएगा। यह कार E-GMP (K) प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी जिसका इस्तेमाल विदेश में बिकने वाली Inster EV में भी होता है।

रेंज और बैटरी विकल्प

यह कार स्टैंडर्ड और लॉंग रेंज दोनों ही विकल्पों में आएगी। विदेशी मॉडल की तरह ही इसमें भी 42kWh और 49kWh के बैटरी पैक मिल सकते हैं जो लगभग 300किमी और 355 किमी की रेंज देते हैं। भारत में आने वाले मॉडल के आंकड़े भी इसी के आसपास हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- TATA Nexon Pure+ PS हुई लॉन्च; 10 लाख से कम में पैनोरमिक सनरूफ वाली पहली कार, जानें इसके खास फीचर्स