विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ertiga को टक्कर देने आ रही Hyundai की नई 7-सीटर कार, पूरी फैमिली करेगी मौज! पेट्रोल-डीजल के साथ CNG का भी मिलेगा ऑप्शन

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:01 PM (IST)

Hyundai की नई 7-सीटर MPV Neira के 2027 में भारत में लॉन्च होने की संभावना है। इसे पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, डीजल और CNG ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

Hyundai की नई Neira MPV साल 2027 में भारत में पेश हो सकती है

Hyundai की नई Neira MPV साल 2027 में भारत में पेश हो सकती है 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 7-सीटर फैमिली कारों की मांग को देखते हुए Hyundai एक नई MPV पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की यह आगामी MPV परिवार के सदस्यों के साथ आरामदायक सफर करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2027 में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, डीजल और CNG जैसे चार पावरट्रेन ऑप्शन मिल सकते हैं। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से कम के सेगमेंट में रखी जा सकती है।

2027 में भारत में पेश हो सकती है Hyundai की नई MPV

Hyundai Neira (2)

Hyundai ने अपने 2025 Investors Day प्रेजेंटेशन में पुष्टि की थी कि कंपनी 2030 तक भारतीय बाजार में 26 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी ने MPV और ऑफ-रोड SUV जैसे दो नए सेगमेंट में प्रवेश करने की भी जानकारी दी थी। कंपनी ने अपनी आगामी MPV को 'फैमिली मूवर' बताते हुए 'मोबिलिटी फॉर ऑल' की अवधारणा पेश की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Hyundai की नई MPV को Neira EV कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाया जा रहा है। इसे 2027 में भारतीय बाजार में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।

Bharat Mobility Global Expo 2027 में हो सकता है डेब्यू

Hyundai Neira EV कॉन्सेप्ट को इंडोनेशिया में आयोजित GIIAS 2026 में पेश किया गया था। इसका डिजाइन Kia Carens Clavis EV से काफी मिलता-जुलता नजर आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कॉन्सेप्ट Kia की इलेक्ट्रिक MPV के रीबैज्ड वर्जन की झलक पेश कर सकता है। भारतीय बाजार में Hyundai की इस नई MPV का आधिकारिक डेब्यू 2027 Bharat Mobility Global Expo में होने की संभावना है। हालांकि, यह अभी एक संभावित कार्यक्रम है और Hyundai ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Hyundai Neira (3)

Hyundai Neira का डिजाइन

Hyundai Neira कॉन्सेप्ट का ओवरऑल डिजाइन Kia Carens Clavis से मिलता-जुलता है, लेकिन इसे अलग पहचान देने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट-एंड का डिजाइन अलग है, जबकि इसमें संशोधित अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप्स दिए गए हैं। इन बदलावों के जरिए Hyundai अपनी आगामी MPV को Kia की कार से अलग लुक देने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट के मुकाबले क्या बदलाव होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Hyundai Neira (4)

7-सीटर लेआउट के साथ आएगी नई Hyundai MPV

Hyundai Neira कॉन्सेप्ट को तीन रो वाले 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है। इससे यह साफ होता है कि कंपनी इसे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश करने की योजना बना सकती है। तुलना करें तो Kia Carens Clavis EV में 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं, जबकि Neira कॉन्सेप्ट को केवल 7-सीटर रूप में दिखाया गया है। हालांकि, Hyundai के प्रोडक्शन मॉडल में सीटिंग कॉन्फिगरेशन के कितने विकल्प मिलेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, डीजल और CNG के मिल सकते हैं ऑप्शन

Hyundai Neira को चार संभावित पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इनमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प शामिल हो सकते हैं। यह इंजन लाइनअप Kia Carens Clavis में उपलब्ध ऑप्शन के समान हो सकता है। हालांकि, Hyundai ने अभी तक इंजन की पावर, टॉर्क, ट्रांसमिशन और अलग-अलग वेरिएंट से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

Maruti Ertiga, XL6 और Kia Carens Clavis से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Hyundai Neira का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga, Maruti Suzuki XL6 और Kia Carens Clavis जैसी MPV से हो सकता है। इन कारों के बीच प्रतिस्पर्धा में Hyundai की नई MPV की कीमत, फीचर्स, सीटिंग कॉन्फिगरेशन और इंजन विकल्प अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Hyundai और Kia भारत में लाने वाली हैं नई हाइब्रिड कारें, Creta से Carnival तक इन 4 मॉडल लिस्ट में शामिल