Hyundai के भारत में वापस आए अच्छे दिन, एक महीने में बिकीं 44,600 गाड़ियां
Hyundai के नवंबर 2019 में भारतीय बाजार में कुल 44600 कारों की बिक्री हुई है जहां 2 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hyundai Motor India के आखिरकार भारत में वापस से अच्छे दिन आ गए हैं। कंपनी ने नवंबर 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है, जहां कंपनी की बिक्री में 2 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। Hyundai के नवंबर 2019 में भारतीय बाजार में कुल 44,600 यूनिट्स बिके हैं। इसकी तुलना अगर नवंबर 2018 से की जाए तो Hyundai के 43,709 यूनिट्स बिके थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, निर्यात में भी बढ़त देखने को मिल रहा है। Hyundai Motor ने नवंबर 2019 में 15,900 यूनिट्स का निर्यात किया है। वहीं, नवंबर 2018 में कंपनी ने अपने 12,702 यूनिट्स का निर्यात किया था। इस दौरान निर्यात में 14.8 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है।
वहीं, अगर कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) की बात करें तो Hyundai के 60,500 यूनिट्स की नवंबर 2019 में बिक्री हुई है। इसकी तुलना अगर नवंबर 2018 से की जाए तो इस महीने Hyundai के कुल 56,411 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी की बिक्री में 7.2 फीसद की बढ़त आई है।
बेस्ट सेलिंग कार में शामिल हुई Hyundai Elite i20
- अक्टूबर 2019 में कितनी बिकी- अक्टूबर 2019 में Hyundai Elite i20 देश की पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस महीने इसके 14,683 यूनिट्स बाजार में बिके थे।
- अक्टूबर 2018 में कितनी बिकी- अक्टूबर 2018 में Hyundai Elite i20 के 13,290 यूनिट्स बिके। अक्टूबर 2018 के मुकाबले इस साल अक्टूबर महीने में Elite i20 की ज्यादा बिक्री हुई।
अक्टूबर 2019 में टॉप 5 में शामिल
- Maruti Suzuki Dzire- सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी
- Maruti Suzuki Swift- दूसरी सबसे ज्यादा बिकी
- Maruti Suzuki Alto- तीसरी सबसे ज्यादा बिकी
- Maruti Suzuki Baleno- चौथी सबसे ज्यादा बिकी
- Hyundai Elite i20- भारत की पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी
कीमत
Hyundai Elite i20 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.52 लाख रुपये है।