विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में Hyundai के 30 साल पूरे, क्या आप जानते हैं देश में कौन सी थी कंपनी की पहली कार? पढ़ें पूरा सफर

Published: Wed, 06 May 2026 12:30 PM (IST)

Hyundai 30 Years: हुंडई मोटर इंडिया ने आज अपनी स्थापना के 30 साल पूरे कर लिए है। आइए जानते हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Motor India Limited ने आज अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। 6 मई 1996 को स्थापित हुई Hyundai भारत की एक भरोसेमंद और लोकप्रिय ऑटोमोटिव ब्रांड्स में से एक बन गई है। यह कंपनी अब इनोवेशन, सस्टेनिबिलिटी और ग्राहकों की खुशी के एक नए युग की तरफ बढ़ रहा है।

Hyundai के 30 साल

इस मौके पर Hyundai Motor India के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि, Hyundai का 30 साल का सफर ग्राहकों के भरोसे और हमारी टीम की मेहनत से बना है। यह भारत की मोबिलिटी को आगे बढ़ाने में हमारे योगदान को भी दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि, हमें गर्व है कि हमने शुरुआत से लेकर अब तक 1.35 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों की सेवा की है जिससे भारत के 96 लाख से ज्यादा ग्राहक और 150 देशों में निर्यात किए गए 39 लाख से ज्यादा वाहन शामिल हैं।

चेन्नई प्लांट की शुरुआत

Hyundai की भारत में यात्रा की शुरुआत 6 मई 1996 को तमिलनाडु के पास श्रीपेरंबुदूर में अपनी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ हुई थी। 1998 में शुरू हुआ यह प्लांट कोरिया के बाहर Hyundai का पहला एकीकृत कार निर्माण केंद्र बन गया। तभी से यह प्लांट स्मार्ट फैक्ट्री और पर्यावरण के हिसाब के निर्माण के मामले में मानक बन गया है।

Hyundai की पहली कार

Hyundai की पहली स्वतंत्र रूप से बड़े पैमाने पर उत्पादित कार Hyundai Pony थी जिसे 1975 में पेश किया गया था। इसने कंपनी को कोरिया का पहला कार निर्माता बनाया। भारतीय बाजार में Hyundai Motor इंडिया द्वारा लॉन्च की गई पहली कार 1998 में आई Hyundai Santro थी।

Hyundai की आने वाली गाड़ियां

Hyundai Inster EV के जून 2026 में आने की उम्मीद है जो एक छोटी इलेक्ट्रिक कार है। इसके अलावा, Hyundai Tucson का फेसलिफ्ट मॉडल, जो नए डिजाइन और फीचर्स के साथ है, जून 2026 में लॉन्च हो सकता है। लिस्ट में अगला नंबर है Hyundai Bayon का है जो एक नई क्रॉसओवर कार है जिसे अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Anand Mahindra ने पेश की Thar Roxx पर आधारित नई ATV, सुरक्षा बलों के लिए खास डिजाइन