मई में Hyundai अपनी कारों पर दे रहा है 1 लाख तक की छूट, यहां देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
Hyundai Cars Discount: हुंडई मई 2026 में अपनी कारों पर 1 लाख रुपए तक की भारी छूट दे रही है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप मई महीने में Hyundai की नई कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी नई कार खरीदने पर 1 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे शामिल हैं जिससे नई कार खरीदना और भी आसान हो गया है। आइए जानते हैं कि किन कारों पर कितनी छूट मिल रही है।
Creta पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
Hyundai Creta कंपनी की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। मई 2026 में इस SUV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे खरीने पर आप कुल 1 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 20,000 रुपए की नकद छूट, 50,000 का स्क्रैपेज बोनस और 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Alcazar और Creta EV
Alcazar के पेट्रोल मॉजल पर कुल 85,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, Creta इलेक्ट्रिक पर भी 85,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है। इसमें 15,000 रुपए के कैश डिस्काउंट के साथ-साथ कॉर्पोर्ट और रूरल डिस्काउंट भी शामिल हैं।
हैचबैक और सेडान पर ऑफर
Grand i10 Nios पर कुल 68,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट शामिल है। वहीं, Hyundai i20 पर 65,000 रुपए तक की छूट है जिसमें 25,000 रुपए की नकद छूट शामिल है। Verna और Exter की बात करें तो इन कारों पर अधिकतम 55,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।
Hyundai Aura पर 15,000 रुपए की छूट तो Venue और Venue N Line, इन दोनों मॉडल्स पर सबसे कम, सिर्फ 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस उपलब्ध है।
कब तक हैं ऑफर्स?
बता दें कि, Hyundai का ये ऑफर 31 मई 2026 तक ही मान्य है। अगर आप इन ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको जल्दी करनी होगी। अलग-अलग शहरों के आधार पर ऑफर्स में कुछ बदलाव भी हो सकता है इसकी सटीक जानकारी और ऑफर डिटेल्स के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
