नई TATA Curvv या Hyundai Creta EV; दोनों गाड़ियों में कौन सी है बेस्ट, यहां पढ़ें कीमत-फीचर्स का अंतर
TATA Curvv EV vs Creta Electric: 4 मई को TATA Curvv EV X सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक SUV की मांग काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। पिछले साल ऑटो एक्सपो 2025 में Hyudai Creta EV लॉन्च हुई थी तो वहीं कल यानी 4 मई 2026 को TATA Curvv.ev X Series लॉन्च हो गई है। अब अगर आपके मन में सवाल है कि इन दोनों ही गाड़ियों में से कौन सी आपके लिए बेहतर हो सकती, आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
Hyndai Creta EV में दो बैटरी विकल्प हैं। पहली है 42kWh की बैटरी जिसकी रेंज 390 किमी (ARAI) है तो वहीं दूसरी है 51.4kWh बैटरी जिसकी रेंज 473 किमी (ARAI) है। यह 7.9 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है। TATA Curvv EV X Series की बात करें को इसमें 55kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है जो 502 किमी की रेंज देता है। इसमें 167hp की मोटर है और DC फास्ट चार्जर से यह 40 मिनट में 10-80% चार्ज होती है।
फीचर्स में कौन आगे?
Hyundai Creta EV में 10.25 इंच की ड्यूल स्क्रीन, इन-कार पेमेंट, डिजिटल की, सिंगल पेडल ड्राइव, व्हीकल टू लोड, बोस-8 स्पीकर सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 268 भाषाओं में वॉयस कमांड फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें 22 लीटर का फ्रंक औऱ 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
वहीं, TATA Curvv EV X Series में 10.25 इंच/12.3 इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर शनशेड और 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। इसके अलावा, इसमें V2V और V2L सपोर्ट भी मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स
नई टाटा कर्व ईवी में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और कई सारे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं जो यात्रा को सुरक्षित बनाते हैं। वहीं, Hyundai Creta EV में भी लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड, हिल-होल्ड असिस्ट और TPMS जैसे 19 सेफ्टी फंक्शन दिए गए हैं।
कितनी है दोनों की कीमत?
Hyundai Creata EV 5 वेरिएंट्स में आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.02 लाख रुपए से 24.70 लाख रुपए के बीच है। वहीं, TATA Curvv EV X Series की कीमत 16.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च हुई है।
