Hyundai Bayon में क्या होगी खासियत, कितना दमदार होगा इंजन, किन एसयूवी से करेगी मुकाबला?
वाहन निर्माता हुंडई की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को लॉन्च करने की तैयारी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च के समय इस एसयूवी किस तरह की खासियत दी जा सकती हैं। इस एसयूवी को भारत में कब तक लॉन्च किया जा सकता है। बाजार में इसका मुकाबला किन एसयूवी से होगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैंं।
Hyundai Bayon होगी लॉन्च
हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी के तौर हुंडई बेयोन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी के नाम की घोषणा करने के बाद इसके स्कैच को जारी किया जा चुका है। इसी के साथ इसकी बुकिंग को भी औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है।
क्या होगी खासियत
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी को 4.2 मीटर की लंबाई के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें एच एज एलईडी डीआरएल, डोर क्लैडिंग, ब्रिज टाइम रूफ रेल, इनबिल्ट एआई जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह इस एसयूवी को पेट्रोल इंजन के साथ लाएगी। लेकिन कितनी क्षमता का इंजन दिया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। पेट्रोल इंजन के साथ ही इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाएगा। उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 1.5 लीटर इंजन के साथ ऑफर किया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
हुंडई ने लॉन्च की तारीख की जानकारी अभी नहीं दी है, लेकिन यह जानकारी दी है कि इस एसयूवी को इस त्योहारी सीजन में ही भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला
हुंडई बेयोन को भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
