Hyundai Bayon के लिए शुरू हुई बुकिंग, बेहतरीन फीचर्स के साथ कब तक होगी लॉन्च?
वाहन निर्माता हुंडई की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को लॉन्च करने की तैयारी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। इस एसयूवी को भारत में कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैंं।
Hyundai Bayon होगी लॉन्च
हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी के तौर हुंडई बेयोन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी के नाम की घोषणा करने के बाद इसके स्कैच को जारी किया जा चुका है।
अब शुरू हुई बुकिंग
नाम और स्कैच को जारी करने के बाद अब इस एसयूवी के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन में इस एसयूवी को 11 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकता है।
क्या होगी खासियत
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी को 4.2 मीटर की लंबाई के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें एच एज एलईडी डीआरएल, डोर क्लैडिंग, ब्रिज टाइम रूफ रेल, इनबिल्ट एआई जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह इस एसयूवी को पेट्रोल इंजन के साथ लाएगी। लेकिन कितनी क्षमता का इंजन दिया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। पेट्रोल इंजन के साथ ही इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
हुंडई ने लॉन्च की तारीख की जानकारी अभी नहीं दी है, लेकिन यह जानकारी दी है कि इस एसयूवी को इस त्योहारी सीजन में ही भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला
हुंडई बेयोन को भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
