Hyundai की नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV टेस्टिंग के दौरान दिखी, भारत में जल्द लॉन्च
Hyundai भारत में एक नई पेट्रोल-हाइब्रिड 7-सीटर SUV पर काम कर रही है, जिसे हाल ही में कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया।

Image: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai भारत में एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है जिसके तहत 2030 तक कई नए मॉडल्स लाने की योजना है। इनमें से एक बड़ी पेट्रोल-हाइब्रिड SUV है जिसके कंपनी के लाइनअप में Alcazar से ऊपर रखे जाने की उम्मीद है। इस SUV की योजना का खुलासा सितंबर 2024 में किया गया था। हाल ही में इस महीने की शुरुआत में इसका टेस्ट म्यूल पहली बार देखा गया था और अब इसे एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
इस बार SUV को कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे इसके फ्रंट और साइड प्रोफाइल की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं।
कैसा है इसका डिजाइन?
जहां एक तरफ Hyundai ने अपने नए मॉडल्स के लिए Art of Steel डिजाइन अप्रोच का अपनाया है वहीं यह नई 7-सीटर SUV थोड़ी अलग डिजाइन लैंग्वेज पेश करती है। बता दें कि, Hyundai की आर्ट ऑफ स्टील SUVs में दिखने वाले शार्प फीचर्स के बजाय इस मॉडल में ज्यादा ट्रेडिशनल और राउंडेड डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं।
कैसा है इसका आकार?
यह डिजाइन अप्रोच सेगमेंट के हिसाब से हो सकता है क्योंकि फैमिली के साथ चलने वाले यूजर्स इसके मुख्य खरीदार होंगे। Hyundai ने इस SUV के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। आकार की बात करें तो यह SUV Alcazar से लंबी होगी और भारत में इसका मुकाबला TATA Safari और Mahindra XUV 7X0 से होगा।
एक्सटीरियर डिजाइन और फीचर्स
इसके खास फीचर्स में सीधा फ्रंट फेशिया, क्लैमशेल बोनट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और एक नया बंपर शामिल है। साइड प्रोफाइल में गोल व्हील आर्च, बड़े अलॉय व्हील्स और एक फ्लैट बेल्टलाइन देखने को मिलती है। स्पोर्टी लुक देने के लिए इसकी रूफ पीछे की तरफ हल्की टेपर है।
हाइब्रिड की संभावना
इस सेगमेंट में भारत में पहले से Scorpio N, XUV 7X0, TATA Harrier और TATA Safari जैसी SUVs मौजूद हैं। हाल ही में Kia Sorento और MG Tomohawk ने भी इस सेगमेंट की टॉप-10 SUVs की लिस्ट में जगह बनाई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।