पुरानी हो गई है कार तो ये 4 चीजें बदलकर उसे दें सकते हैं नया लुक
अगर आप इस खर्च से बचना चाहते हैं तो कुछ चीजें बदलकर अपनी पुरानी कार को ही नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आप लोकल मैकेनिक से कार में ये बदलाव करवा सकते हैं।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आपकी नई कार 3 से 4 साल चलने के बाद पुरानी दिखने लगने लगती है। ऐसे में आप अगर नई कार खरीदते हैं तो इसमें खर्च ज्यादा होता है। अगर आप इस खर्च से बचना चाहते हैं तो कुछ चीजें बदलकर अपनी पुरानी कार को ही नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे कार में मामूली बदलाव करके इसे नए जैसा लुक दिया जा सकता है।
अलॉय व्हील्स: अलॉय व्हील्स आजकल कारों में आम हैं। अगर आपके पास कोई पुरानी कार है जिसमें अलॉय व्हील्स की जगह पर मेटल व्हील्स लगे हुए हैं तो आप इन्हें अलॉय व्हील्स से बदल सकते हैं। इससे न सिर्फ ड्राइविंग बेहतर होती है बल्कि कार का लुक भी स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखाई देता है।
स्पॉइलर: ज्यादातर स्पोर्ट्स कार में आपको स्पॉइलर देखने को मिलेगा। स्पॉइलर आपकी कार को ऐरोडायनैमिक तो बनाता ही है साथ ही इसे स्पोर्टी लुक भी देता है। स्पॉइलर कार के रियर में लगाया जाता है।
क्रोम लाइनिंग: कार में क्रोम लाइनिंग इसे प्रीमियम लुक देती है। ज्यादातर कारों में क्रोम लाइनिंग का इस्तेमाल डोर्स के किनारों पर साथ ही हेड लैंप और टेल लैंप के चारों तरफ किया जाता है। क्रोम लाइनिंग आपकी पुरानी कार को नया लुक देती है।
रूफ रेल्स: अगर आप एडवेंचर पर जाने के शौक़ीन हैं तो अपनी कार में रूफ रेल्स लगवा सकते हैं। रूफ रेल्स न सिर्फ अपनी कार को स्पोर्टी लुक देती हैं बल्कि आप इसकी मदद से अपना काफी सारा सामान कार की रूफ पर रख सकते हैं।