विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई Honda Transalp 750 भारत में जल्द होगी लॉन्च, कई बेहतरीन फीचर्स से होगी लैस

Published: Fri, 23 May 2025 03:14 PM (IST)

होंडा टूव्हीलर जल्द ही अपडेटेड Honda Transalp 750 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। जून-जुलाई 2025 में ...और पढ़ें

नई Honda Transalp 750 भारत में जून-जुलाई 2025 में होगी।
नई Honda Transalp 750 भारत में जून-जुलाई 2025 में होगी।

HighLights

  1. स्टाइलिश बाई-LED हेडलैंप सेटअप मिलेगा।
  2. इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले भी मिलेगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में होंडा टूव्हीलर ने अपडेटेड Honda Transalp 750 को ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। अब कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च की पुष्टी की है। कंपनी इसे जून-जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च कर सकती है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसकी बिक्री अपने BigWing शोरूम के जरिए करेगी। आइए जानते हैं कि Honda Transalp 750 को किन फीचर्स के साथ लेकर आया जाएगा।

नए फीचर्स और बदलाव

  • नई Honda Transalp 750 में कई बेहतरीन अपडेट्स देखने के लिए मिलेंगे। इसें छोटा और स्टाइलिश बाई-LED हेडलैंप सेटअप देखने के लिए मिलेगा, जो बाइक को मॉडर्न लुक देते हैं। इसमें अपडेटेड विंडस्क्रीन दी गई है, जो नया सेंट्रल डक्ट है। यह राइडर के हेलमेट पर एयर फ्लो को बेहतर बनाने का काम करेगा। इसके सस्पेंशन में भी बदलाव देखने के लिए मिलेगा। इसमें फ्रंट में कम डंपिंग और रियर में मजबूत शॉक अब्ज़ॉर्बर दिया जाएगा, जो राइड को और आरामदायक बनाता है।
  • इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले भी मिलेगा, जो ब्लूटूथ-सपोर्ट करेगा, जिसमें कस्टमाइजेशन ऑप्शंस है। इसमें अपडेटेड स्विचगियर मिलेगा, जिसमें बटन और कंट्रोल्स को और बेहतर किया गया है। इसे रोज़ व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, और पर्ल डीप मड ग्रे में लॉन्च किया जाएगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

इसके इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, पुराना 755cc पैरलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 91.7 hp की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन सिटी और लंबी राइड्स के लिए शानदार है और ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए भी कैपेबल है।

भारत में कितनी होगी कीमत?

Honda Transalp 750 को भारत में CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) के रूप में लेकर आया जाएगा। इसे होंडा के BigWing टॉपलाइन डीलर नेटवर्क के जरिए भारत में बेचा जाएगा। इस मोटरासइकिल को भारत में जून-जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Kawasaki Versys X 300 vs Ninja 300: कावासाकी की दोनों बाइक में कितना अंतर?