Honda Rebel 500 नए डिस्प्ले और ई-क्लच के साथ हुई अनवील भारत में जल्द लॉन्च
Honda Rebel 500 Revealed: होंडा ने रेबेल 500 को नए डिस्प्ले और अपडेटेड कंट्रोल्स के साथ पेश किया है, जिसमें ...और पढ़ें
-1791553916946_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda ने Rebel 500 को अनवील कर दिया है जिसमें एक नया डिस्प्ले और अपडेटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही, इस क्रूजर मोटरसाइकिल में पहली बार ई-क्लच सिस्टम पेश किया गया है। बता दें कि, ये अपडेट्स उस इंडिया-स्पेक मॉडल का हिस्सा थे जिसे इस साल की शुरआत में Honda के 10-मॉडल लाइप-अप के तौर पर शोकेस किया गया है।
नया डिजिटल डिस्प्ले
ग्लोबल लेवल पर Rebel 500 के नेगेटिव इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अब 3.5 इंच के सर्कुलर TFT डिस्प्ले से बदल दिया गया है। बता दें कि, जब Honda ने इस साल की शुरुआत में भारत के लिए Rebel 500 का अनावरण किया था तो बाइक को इसी तरह के डिस्प्ले के साथ दिखाया गया था और अब 2027 के ग्लोबल-स्पेक मॉडल में भी ऐसा ही सेटअप मिल रहा है। यहीं बात Honda को ई-क्लच सिस्टम पर भी लागू होती है।
स्विचगियर और इंजन
नए कंसोल द्वारा लगाए गए फीचर्स का आसान से इस्तेमाल करने के लिए लेफ्ट हैंड के स्विचगियर में दो एक्सट्रा बटन भी जोड़े गए हैं। बाइक का बाकी हिस्सा काफी हद तक पहले जैसा ही है जिसमें 471cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 46.2hp की पावर और 43.3nm का टॉर्क जनरेट करता है।
कलर विकल्प और लॉन्च
यूरोप में Rebel 500 एक S एडिशन में भी आती है जिसमें हेडलाइट काउल, फोर्क कवर्स और गैटर्स, ब्राउन डायमेंड-स्टिच सीट और ब्रॉन्ज व्हील्स मिलते हैं जिन्हें अब मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलरवे के साथ एक नए कैंडी रोजी रेड में पेश किया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में मौजूदा ब्लैक कलर के साथ मैट फ्रेस्को ब्राउन को एक नए विकल्प के रूप में जोड़ा गया है।
कितनी है कीमत?
इस बाइक को भारतीय बाजार के लिए जुलाई में पेश किया गया था और इसे अगले साल की शुरुआत में यहां लॉन्च किया जाना है। इस बीच Honda ने रेबेल 300 के लिए कीमत और उपलब्धता की जानकारी की घोषणा कर दी है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपए है।
