विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda Rebel 500 की 96 यूनिट्स में निकली गड़बड़ी; कंपनी ने किया रिकॉल, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:59 PM (IST)

Honda Rebel 500 Recall: Honda ने अपनी Rebel 500 की 96 यूनिट्स को एक समस्या की वजह से रिकॉल किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Motorcycle and Scooter India ने देश में Rebel 500 की 96 यूनिट्स के लिए एक वॉलंटरी रिकॉल कैंपेन की घोषणा की है। यह रिकॉल होंडा द्वारा शुरू किए गए एक बड़े ग्लोबल अभियान का हिस्सा है और इससे अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 के बीच बनी मोटरसाइकिलें प्रभावित हुई हैं।

क्या है समस्या?

कंपनी के मुताबिक, यह समस्या हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू से जुड़ी है जिसे असेंबली के दौरान तय टॉर्क पर टाइट नहीं किया गया होगा। कुछ स्थितियों में यह स्क्रू समय से साथ ढीला हो सकता है जिससे स्टीयरिंग के मूवमेंट पर असर पड़ सकता है। HMSI ने बताया कि, 30 सितंबर 2026 तक भारत में इस से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

कितनी बाइकें हुई रिकॉल?

इस रिकॉल में अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 के बीच बनी 96 Honda Rebel 500 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। Honda सभी प्रभावित मोटरसाइकिलों में हैंडल-लॉ फिक्सिंग स्क्रू को बिना किसी चार्ज के यानी फ्री में बदलेगी चाहे बाइक पर वारंटी खत्म ही क्यों न हो गई हो।

कब होगा रिकॉल?

यह रिकॉल अभियान नवंबर 2026 के पहले हफ्ते में Honda के अधिकृत Bigwing डीलरशिप नेटवर्क के जरिए शुरू होने वाला है। Honda का कहना है कि प्रभावित ग्राहकों से सीधा संपर्क किया जाएगा जिसे लिए फोन कॉल, SMS नोटिफिकेशन और ईमेल का इस्तेमाल किया जाएगा। डीलरशिप ग्राहकों से कॉन्टैक्ट सर्विस का समय तय करेंगे और पार्ट को बदलने का काम करेंगे।

ऑनलाइन चेकिंग की सुविधा

Honda ने ग्राहकों के लिए एक ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम भी शुरू किया है। ग्राहक HMSI की वेबसाइट पर Recall Campaign सेक्शन में जाकर अपनी मोटरसाइकिल की व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज कर सकते हैं और यह चेक कर सकते हैं कि उनकी Rebel 500 इस रिकॉल में शामिल है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Wagon R Facelift भारत में जल्द होगी लॉन्च, मिल सकता है 3-सिलिंडर इंजन और अंडरबॉडी CNG