होंडा ने बंद किया मोबिलिओ का प्रोडक्शन, जानियेअसली वजह
जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने आखिरकार अपनी MPV मोबिलिओ को बंद कर दिया है। यानी अब यह गाड़ी होंडा के शो-रूम में नज़र नहीं आएगी।
नई दिल्ली: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने आखिरकार अपनी MPV मोबिलिओ को बंद कर दिया है।
यानी अब यह गाड़ी होंडा के शो-रूम में नज़र नहीं आएगी। होंडा ने मोबिलिओ को फैमिली को ध्यान में रखते हुए ही बनाया था लेकिन यह गाड़ी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में असफल साबित हुई।
मोबिलिओ बंद करने के पीछे थी बड़ी वजह
होंडा ने MPV मोबिलिओ को इसलिए बंद कर दिया, क्योकिं इस गाड़ी की सेल अबतक खराब ही रही है। आंकड़े भी कहते हैं की पिछले महीने एक भी गाड़ी नहीं बिकी। लगातर गिरती बिक्री के चलते कंपनी को आखिर इस गाड़ी को बंद करना।अब सवाल यह आता है की आखिर मोबिलिओ की बिक्री क्यों गिरती चली गई। आखिर मोबिलिओ में कमी क्या थी?
- जहां तक लुक्स का सवाल है, मोबिलिओ बेहद स्टाइलिश MPV नज़र आती थी। लेकिन यह एक फुल 7 सीटर सवारी नहीं थी। क्योकि इसके 3rd रो में काफी कम स्पेस था जहां सिर्फ छोटे बच्चे ही बैठ पाते थे। वही इसमें कम्फर्ट को लेकर भी कुछ इशू थे।
- इसके अलावा मोबिलिओ का कैबिन भी बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता था। इसका कैबिन कंपनी की ही छोटी कार ब्रियो के कैबिन पर बेस्ड था।
- MPV सेगमेंट में इस समय मारुति अर्टिगा की मांग ज्यादा है। ऐसे में होंडा की मोबिलिओ की कीमत अर्टिगा से ज्यादा थी।
- मोबिलिओ का NVH लेवल भी निराश करता था। वही खराब इंजन परफॉरमेंस और कुछ ख़ास फीचर्स की कमी के चलते ग्राहकों ने इस गाड़ी को अपनाया नहीं।
- होंडा ने मोबिलिओ को साल 2014 में लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक इस गाड़ी की भारत में केवल 40,789 यूनिट्स ही बिक पाईं है। इंडोनेशिया में होंडा ने मोबिलिओ का नया मॉडल पेश किया है। लेकिन भारत में वह मॉडल कब तक आएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। लेकिन अगले 2 महीनों के भीतर कंपनी इस बारे में कोई निर्णय ले सकती है।