Move to Jagran APP

हाइब्रिड इंजन के साथ 2020 में आ सकती है नई होंडा सिटी

2020 तक होंडा नई सिटी सेडान को लॉन्च कर सकती है। इसमें हाइब्रिड इंजन ऑप्शन भी मिलेगा।

By Pramod KumarEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:00 PM (IST)
हाइब्रिड इंजन के साथ 2020 में आ सकती है नई होंडा सिटी

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। होंडा सिटी को जल्द ही नया अपडेट मिल सकता है। शार्पर और स्पोर्टी एक्सटीरियर के साथ होंडा की इस पॉपुलर सेडान का पेट्रोल वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड ऑप्शन और नया डीजल सीवीटी वेरिएंट उतारा जा सकता है। होंडा सिटी को पिछले काफी समय से अपडेट नहीं किया गया है। अब मारुति सियाज, वरना और टोयोटा यारिस से बढ़ते मुकाबले के बीच कंपनी 2020 तक नई होंडा सिटी लॉन्च कर सकती है।

loksabha election banner

नई होंडा सिटी का लुक दुनियाभर में लॉन्च हो रही लेटेस्ट सेडान से मिलता-जुलता होगा। इसका डिजाइन डेट्रोयट मोटर शो में पेश की गई क्राइडर से इंस्पायर होगा। इसके फ्रंट लुक में शार्प डिजाइन दिए जाएंगे। अपकमिंग होंडा सिविक में भी ऐसे डिजाइन देखने को मिल सकते हैं। इसमें फ्लाइंग विंग क्रोम बार, LED DRLs से इंटिग्रेटेड प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिल सकते हैं। साथ ही इसमें बड़ा सेंट्रल एयर डेम और एलईडी फॉग लैंप्स दिए जा सकते हैं।

इसके साइड लुक को भी स्पोर्टी रखा जाएगा और इसमे नये अलॉय व्हील मिल सकते हैं। नई होंडा सिटी में शार्पर विंग मिरर असेंबली के सिग्नेचर शार्क फिन एंटीना जारी रहेगा। इसमें स्टाइलिश टेल लैंप्स, इंटीग्रेटेड स्पॉयलर और बूट स्ट्रक्चर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि नई होंडा सिटी मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबी होगी। इसमें ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा।

एक्सटीरियर में बदलाव के साथ इसके इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें मौजूदा मॉडल से ज्यादा ऑटोमैटिक फीचर्स, कई सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलेंगे। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत स्टेज 6 एमिशन स्टैंडर्ड के कारण इसके मौजूदा इंजन में भी बदलाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।

इन गाड़ियों से होगा नई होंडा सिटी का मुकाबला

भारत में फिलहाल सेडान सेगमेंट में अभी टोयोटा यारिस, फॉक्सवैगन वेंटो, निसान सनी, और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारें मौजूद हैं। होंडा सिटी के नए मॉडल आने के बाद यह मुकाबला और कड़ा हो जाएगा। अब देखना होगा कि होंडा सिटी इस सेगमेंट में मौजूद कारों को कितनी टक्कर दे पाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.