Honda भारत में 30 सितंबर को लॉन्च करेगी अपनी क्रूजर बाइक, Meteor 350 को देगी टक्कर, जानें क्या होगी कीमत
फिलहाल होंडा ने अभी तक इस बाइक के कॉन्फिगरेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन टीजर वीडियो जारी करने के लिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे Highness के नाम से भारतीय बाजार में उतार सकती है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda Cruiser Bike: देश में बढ़ती क्रूजर बाइक की लोकप्रियता के चलते एक ओर कंपनी इसमें एंट्री करने जा रही है। बता दें, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारत में अपनी क्रूजर बाइक को 30 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। जिसका कंपनी ने पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। आइए बताते हैं इस बाइक की अन्य जानकारी:
Royal Enfield Meteor 350 को दे सकती है टक्कर: सामने आई जानकारी के मुताबिक होंडा की यह नई मोटरसाइकिल होंडा रेबेल 300 पर बेस्ड होगी। जिसे कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप बिग विंग के माध्यम से बेचा जाएगा। इस बाइक के डिजाइन में क्रोम की फिनिशिंग दी जाएगी। वहीं यह एक क्रूजर स्टाइल से लैस होगा। इसके साथ ही इसका एक पूरी तरह से ब्लैक आउट वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। जहां तक इंजन की बात है, तो कंपनी इसमें 300cc से 350cc तक के बीच के इंजन का विकल्प चुन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार होंडा की यह नई बाइक रॉयल एनफील्ड की अपकमिंग Meteor 350 को टक्कर देगी।
Honda Rebel पर हो सकती है बेस्ड: फिलहाल होंडा ने अभी तक इस बाइक के कॉन्फिगरेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन टीजर वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे हाइनेस के नाम से भारतीय बाजार में उतार सकती है। बता दें, साल 2017 में होंडा ने भारत में 'रेबेल' डिजाइन का पेटेंट कराया था। जिसके चलते इसे रेबेल पर बेस्ड भी बताया जा रहा है।
30 सितंबर को होगी लॉन्च: हालांकि इस बाइक की पूरी जानकारी हमें इसकी लांचिंग पर ही मिल पाएगी। बता दें, 30 सितंबर 2020 को कंपनी इसे अधिकारिक तौर पर ब्रिकी के लिए पेश करेगी। जानकारी के लिए बताते चलें होंडा ने हाल ही में Hornet 2.0 को पेश किया है, जो मूल रूप से होंडा CB190R का दोबारा से डिजाइन किया गया वर्जन है।