Honda Elevate Facelift का माइलेज हुआ कंफर्म, जानिए 1 लीटर में कितना चलेगी ये कॉम्पैक्ट SUV
Honda Elevate Faclelife Mileage: होंडा कार्स इंडिया में भारतीय बाजार में नई एलिवेट फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। आइए जानते हैं कि यह नई एलिवेट फेसलिफ्ट कितना माइलेज देती है।
-1791449078603_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Cars India ने भारतीय बाजार में Elevata Facelift को लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के बाद जापानी कार निर्माता ने इस अपडेटेड SUV के माइलेज के आंकड़ों की पुष्टी की है। Hyundai Creta, Duster, Nissan Tekton, Maruti Victoris और TATA Sierra को टक्कर देने वाली इस कॉम्पैक्ट SUV में वही जाना-पहचाना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी क्लेम्ड माइलेज क्या है।
इंजन और पावर
नई Honda Elevate में वही 1.5 लीटर चार सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 119bhp और 145nm पर पहले जैसा ही बना हुआ है। हालांकि, इसके माइलेज में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसके मैनुअल वेरिएंट की माइलेज 15.31kmpl बताई गई जो पुराने मॉडल जैसी ही है।
वहीं, CVT वर्जन अब 16.61kmpl का माइलेज देता है जो पिछले 16.92kmpl के आंकड़े से 0.31kmpl कम है।
क्या मिला अपडेट?
Elevate पांच ट्रिम्स में उपलब्ध है- SV, V, VX, ZX और ZX+ जिसमें से आखिरा वाला ब्लैक एडिशन में भी उपलब्ध है। बता दें कि इसके लुक में खास तौर पर लाइटिंग में बदलाव किया गया है। ग्रिल के ऊपर हेडलाइट्स को जोड़ते हुए एक नई सेगमेंटेड LED DRL पट्टी दी गई है। साथ ही, ग्रिल को एक नया मेश और ग्लॉस-ब्लैक फिनिश मिलता है जबकि फॉग लैंप हाउसिंग अब बॉडी-कलर्ड हैं।
रियर डिजाइन और लाइटिंग
पीछे की तरफ, एक नई LED लाइट बार टेल लैंप्स को आपस में जोड़ती है हालांकि इसका कुल डिजाइन जाना-पहचाना ही रहता है। अलॉय-व्हील्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे पहले जैसे ही हैं। इसमें एक नया नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल कलर शामिल किया गया है जो मोनोटोन और डुअल-टोन विकल्पों में उपलब्ध है। पहले की मैट फिनिश वाली बॉडी क्लैडिंग को बदलकर अब ग्लॉस-ब्लैक फिनिश दे दिया गया है।
इंटीरियर और नए फीचर्स
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव रियर सीटों के लिए सेगमेंट-फर्स्ट वेंटिलेशन फंक्शन को जोड़ना है। इसके अलावा, आगे की दोनों सीटें अब पावर-एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड हैं। Honda ने इसमें 360-डिग्री कैमरा और कैपेसिटिव-टच रियर LED रीडिंग लैंप भी जोड़े गए हैं। इसके CVT वेरिएंट्स में खास तौर पर ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है।
