BS6 Honda Dio हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम
भारतीय बाजार में 2020 Honda Dio BS6 की कीमत में इजाफा कर दिया गया है यहां जानिएं क्या कुछ इसमें खास है। (फोटो साभार Honda)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने BS6 Honda Dio की कीमत में पहली बार इजाफा किया है। अब 2020 Honda Dio की कीमत 60,542 रुपये हो गई है यह कीमत स्टैंडर्ड वर्जन की है, जिसमें 552 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं रेंज टॉपिंग डीलक्स वेरिएंट में की कीमत 63,892 रुपये है। आपको बता दें कि Honda Activa 6G, Activa 125 और SP 125 की कीमत में पिछले कुछ सप्ताह पहले इजाफा किया गया था। 2020 Honda Dio BS6 में कीमत में बढ़ोतरी करने के अलावा कोई भी बदलाव नहीं किया गया।
Honda Dio BS6 के बारे में...
इंजन और पावर की बात की जाए तो Honda Dio BS6 में 109.19cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 7000 Rpm पर 7.68 hp की पावर और 5500 Rpm पर 8.79 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो Dio BS6 83 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। वहीं डाइमेंशन की बात की जाए तो Dio BS6 की लंबाई 1781 mm, चौड़ाई 710 mm, ऊंचाई 1133 mm, व्हीबलेस 1238 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 158 mm, वजन 104 किलो, सीट की ऊंचाई 765 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.3 लीटर है। वहीं ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो Dio BS6 के फ्रंट में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है और रियर में 130 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इस स्कूटर में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) स्टैंडर्ड दिया गया है।अन्य फीचर्स की बात की जाए तो 2020 Honda Dio में LED हैडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रियर टाइम फ्यलू इकोनॉमी, डिस्टेंस टू एंप्टी रीडआउट्स, इको इंडीकेटर और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात की जाए तो इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है और रियर में थ्री-स्टेप एडजेस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। Honda Dio के स्टैंडर्ड मॉडल में 4 कलर ऑप्शन हैं और इसके डीलक्स वर्जन में 3 मैटेकिल कलर ऑप्शन हैं।
कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने काम बंद कर दिया था। वहीं अब नियमों में कुछ छूट मिलने के बाद Honda ने कई जगहों पर अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में संचालन शुरू किया है और अपने डीलरशिप और वर्कशॉप को भी शुरू किया है।