विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होंडा CBR 250 की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, यामाहा फेजर 25 से है मुकाबला

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Tue, 29 May 2018 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 07:13 PM (IST)

होंडा ने CBR 250R के स्टैंडर्ड और एबीएस वेरिएंट की कीमतों में 559 रुपये बढ़ोतरी की है

News Article Hero Image

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। होंडा ने CBR 250R के स्टैंडर्ड और एबीएस वेरिएंट की कीमतों में 559 रुपये बढ़ोतरी की है। एबीएस वेरिएंट की कीमत अब बढ़कर 1,93,666 रुपये और स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 1,64,143 रुपये (एक्स शोरुम दिल्ली) हो गई है।

2011 में लॉन्च हुई यह बाइक लंबे समय तक लोगों की पसंद बनी रही थी। BSIII से नई BSIV ट्रांसमिशन एमिशन नॉर्म्स लागू होने के दौरान कुछ समय तक इसका प्रोडक्शन बंद रहा था। इस साल के ऑटो एक्स्पो में कंपनी ने नये कलर के साथ 2018 CBR 250R को पेश किया। इसमें BSIV इंजन के साथ नई एलईडी हेडलैंप्स दिए गए थे, जिसके बाद कंपनी ने इसे लॉन्च किया और इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट को 1,63,584 रुपये और ABS वेरिएंट की 1,93,107 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) के साथ लॉन्च किया।

होंडा CBR 250R में 249.6 CC, सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। 6-स्पीड ट्रांसमिशन गिरयबॉक्स के साथ यह 8500 rpm पर 26.5 PS की पावर और 7000 rpm पर 22.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे प्रो-लिंक मोनोशॉक दिए गए हैं। इसमें ऑप्शनल एबीएस हैंडल ब्रेकिंग भी दी गई है।

यामाहा फेजर 25 से है मुकाबला

यामाहा की इस बाइक में 249 CC का इंजन दिया गया है, जो 8000 rpm पर 20.9 ps की पावर और 6000 rpm पर 20Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 131 किमी प्रति घंटा है। इसमें फ्रंट और रियर एंड पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,29,335 रुपये (एक्स शोरुम दिल्ली) है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।