Honda Cars India की नए साल से कारें खरीदना होगा महंगा, जानिए वजह
होंडा कार्स इंडिया ने जनवरी 2019 से अपने सभी प्रोडक्ट रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। होंडा कार्स इंडिया ने जनवरी 2019 से अपने सभी प्रोडक्ट रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी जनवरी 2019 से इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कीमतों में वृद्धि का फैसला चक्रीय मूल्य संशोधन का एक हिस्सा है जो इंडस्ट्री में एक आदर्श बन गया है।
हाल में ही कई कार निर्माता कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, फोर्ड, रेनो, निसान, टोयोटा और BMW ने अपने मॉडल्स की कीमतों बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, जापानी कार निर्माता कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह कीमतों में बढ़ोतरी करेगी और कंपनी ने यह भी कहा कि वह वृद्धि की मात्रा के बारे में सूचित कर सकती है।
होंडा कार्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, राजेश गोयल ने कहा, "इनपुट लागत में बढ़ोतरी के चलते हमारे इनपुट लागत में पहले ही 4 फीसद की बढ़ोतरी हो चुकी है। अब हम इस प्रभाव को ऑफसेट करने के लिए हम जनवरी से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं। वर्तमान में हम सटीक वृद्धि को काम करने की प्रक्रिया में हैं।"
होंडा कार्स इंडिया ने अभी तक कीमतों में वृद्धि की मात्रा पर अंतिम कॉल नहीं ले पाई है, जिसके लिए व्यापक निर्णय की आवश्यकता होगी। होंडा इस वक्त भारतीय बाजार में अपने 7 मॉडल्स की बिक्री करती है। इनमें होंडा ब्रियो, जैज, 2018 अमेज, सिटी, BR-V, 2018 CR-V और एकॉर्ड हाइब्रिड मौजूद है। इसके अलावा होंडा अपनी नई सिविक फेसलिफ्ट को जनवरी में लॉन्च करने जा रही है।