Honda ने भी बढ़ा दी कीमत, Amaze हो गई कितनी महंगी, जानें डिटेल
वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारतीय बाजार में Compact Sedan Car सेगमेंट में Honda Amaze को ऑफर किया जाता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Compact Sedan Car Honda Amaze की कीमत को बढ़ा दिया गया है। होंडा ने इस गाड़ी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की है। अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Honda Amaze
होंडा की ओर से अमेज को कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की कीमत को हाल में ही बढ़ा दिया गया है। बढ़ी हुई कीमत को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
कितनी बढ़ी कीमत
निर्माता की ओर से इस गाड़ी की कीमत में 15210 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।
किस वेरिएंट के कितने बढ़े दाम
होंडा की ओर से अमेज के बेस वेरिएंट के तौर पर V को लाया जाता है। इस वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत में 14210 रुपये बढ़ाए गए हैं, वहीं इसके सीवीटी वेरिएंट की कीमत में 4710 रुपये बढ़ाए गए हैं। मिड वेरिएंट VX मैनुअल की कीमतों में भी 13410 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके सीवीटी वेरिएंट की कीमत में 15210 रुपये बढ़ाए गए हैं। होंडा अमेज के टॉप वेरिएंट ZX मैनुअल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
कितनी है नई कीमत
अमेज के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये है। होंडा की इस कार के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।
किनसे है मुकाबला
होंडा की ओर से अमेज को कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
