विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda ने पेश किया नया स्कूटर ADV 125; मिलेगा 47km का माइलेज, हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स और 4 कलर ऑप्शन

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:00 PM (IST)

Honda ADV 125: होंडा ने EICMA 2026 में अपना नया एडवेंचर स्कूटर ADV 125 पेश किया है जो 47 किमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda ने EICMA 2026 में अपनी एडवेंचर स्कूटर लाइनअप में ADV 125 को पेश किया है। बड़े मॉडल्स जैसे लुक, मजबूती के साथ आने वाली यह एडवेंचर स्कूटर कीमत के मामले में ज्यादा किफायती और बजट फ्रेंडली होगी। इसे खास तौर पर यूरोप के सिटी राइडर्स और A1 लाइसेंस होल्डर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Honda ADV 125 इंजन और परफॉर्मेंस

इस एडवेंचर स्कूटर में 125cc का वॉटर-कूल्ड eSP+ SOHC 4-वाल्व इंजन दिया गया है जो 8,750rpm पर 12.5PS की पावर और 6.500rpm पर 11.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर को 90kmph पर भी स्मूथ राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है तो वहीं इसकी टॉप-स्पीड 97kmph की है। वहीं, WMTC मोड के मुताबिक इसका माइलेज 47.6kmpl है और इसमें 8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

इसमें परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए कई तकनीकें दी गई हैं, जैसे:

  • Honda सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC)
  • eSP+ और PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन
  • ब्रशलेस ACG स्टार्टर
  • आइडलिंग स्टॉप सिस्टम

कैसा है डिजाइन और लुक?

Honda ADV 1245 की बॉडी काफी शार्प और मस्कुलर है जो Honda ही बाकी ADV डिजाइन जैसी ही है। इसमें एक बड़ी विंडस्क्री, DRLs के साथ एग्रेसिव डुअल हेडलाइट्स, स्टेप-अप सीट और अपवेस्ट एग्जॉसट दिया गया है। Honda इस स्कूटर में 4 कलर ऑप्शन दे रही है जिसमें Pearl Falcon Grey, Pearl Cool White, Mat Cynos Gray Metallic और Mat Pearl Diaspro Red शामिल है।

सस्पेंशन और व्हील्स

इस स्कूटर में स्टील ट्यूबुलर अंडबोन फ्रेम दिया गया है जो फ्रंट टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर के साथ आता है। Honda ADV 125 में आगे 14-इंच और पीछे 13-इंच के पहिए दिए गए हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसके आगे के पहिए में 240mm और पीछे 220mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है और दोनों साइड Nissin के ब्रेक कैलिपर्स लगे हैं। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड तौर पर सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है।

डाइमेंशन और स्टोरेज

इसमे ब्लॉक-पैटर्न वाले ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं जो खराब रास्तों और हल्के ऑफ-रोड ट्रैक पर आसानी से कंट्र्रोल कर सकते हैं। साथ ही इसमें 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 780mm सीट हाइट दी गई है जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है। इसके अलावा, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसमें 29 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज और 2 लीटर का ग्लोब बॉक्स दिया गया है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

Honda ADV 125 में 5-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। इस स्कूटर में Honda RoadSync कनेक्टिविटी भी मिलती है जिसे मोबाइल से कनेक्ट करने पर राइडर मैसेज, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Honda की स्मार्ट Key दी गई है जिससे इसे बिना चाबी के भी स्टार्ट किया जा सकता है। यूजर बिना चाबी के ही इसका फ्यूल टैंक भी ओपन कर सकते हैं। इसके अलावा, Key में एंटी-थेफ्ट और आंसर बैक के फीचर्स भी शामिल हैं।

Honda ADV 125 में फोन चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है। साथ ही, राइडगिं एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए यूजर्स इसमें एक्सेसरीज लगवा सकते हैं जैसे- हीटेड ग्रिप्स, सिक्योरिटी बजर, बॉडी कवर, रियर कैरियर और 40 लीटर का टॉप बॉक्स।

यह भी पढ़ें- Honda ADV 160 vs Aerox vs Hero Xoom: कीमत और फीचर्स में कौन सी स्कूटर है बेहतर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।