विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

59km का माइलेज, कीलेस स्टार्ट जैस फीचर्स और कीमत 77,000 रुपए; 6 महीने में 14 लाख से ज्यादा बिके ये स्कूटर

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:01 PM (IST)

Top 5 Scooters: भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल की तरह ही स्कूटर्स की भी मांग अब काफी तेजी से बढ़ रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब लोग बाइक्स की नहीं बल्कि स्कूटर भी बहुत पसंद कर रहें हैं और अपने घर भी ला रहे हैं। इसका पता ऐसे चलता है कि FY2027 में यानी अब तक 6 महीनों में ही देश में लगभग 49 लाख स्कूटर्स की बिक्री हुई है। इस लिस्ट के टॉप-5 में Honda Activa, TVS Jupiter, Suzuki Access, TVS iQube और Bajaj Chetak का नाम शामिल हैं। यहां हम आपको उस स्कूटर के बारे में बताएंगे जिसे इस साल 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने खरीदा है।

Honda Activa टॉप पर

इस साल अभी तक के 6 महीने यानी FY27 की बात करें तो Honda Active की कुल 14,82,917 यूनिट्स की बिक्री हुई जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर है TVS Jupiter जिसके 8,29,725 यूनिट्स, Suzuki Access की 4,33,180 यूनिट्स, TVS iQube की 2,74,304 यूनिट्स और Bajaj Chetak की कुल 2,54,882 यूनिट्स की बिक्री हुई।

No Scooter Sales H1 FY 27 H1 FY 26 Diff Growth % YoY % Share H1 FY 27
1 Activa 14,82,917 12,88,165 1,94,752 15.12 30.48
2 Jupiter 8,29,725 7,17,577 1,12,148 15.63 17.05
3 Access 4,33,180 3,93,657 39,523 10.04 8.90
4 iQube 2,74,304 1,47,773 1,26,531 85.63 5.64
5 Chetak 2,54,882 1,18,776 1,36,106 114.59 5.24

Honda Active 110

Honda Activa 110 में 109.51cc, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर SI इंजन मिलता है जो 7.99PS की पावर और 9.05nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और ARAI क्लेम्ड माइलेज 59.5kmpl है। इसमें CBS के साथ आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट स्सपेशन और 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलता है।

honda activa 125

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में कीलेस इग्निशन, स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट फाइंड और स्मार्ट सेफ एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Honda Activa 110 के टॉप-वेरिएंट्स में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए Honda Roadsync ऐप सपोर्ट से लैस एक मॉडर्न कलर्ड TFT स्क्रीन मिलता है। साथ ही, राइडर की सुविधा के लिए इसमें 15W USB-C पोर्ट भी मिलता है।

Honda Activa 110 की एक्स-शोरूम कीमत 77,356 रुपए से लेकर टॉप-वेरिएंट के 82,000 रुपए तक जाती है।

honda activa 110 (1)

श्रेणी (Category) विवरण / फीचर्स (Details & Features)
इंजन (Engine) 109.51cc, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर SI इंजन
पावर और टॉर्क (Power & Torque) 7.99 PS की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क
फ्यूल टैंक (Fuel Tank Capacity) 5 लीटर
माइलेज (ARAI Mileage) 59.5 kmpl
ब्रेकिंग सिस्टम (Braking System) आगे और पीछे ड्रम ब्रेक (CBS के साथ)
सस्पेंशन (Suspension)
आगे: टेलीस्कोपिक सस्पेंशन


पीछे: 3-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन
मुख्य फीचर्स (Key Features) कीलेस इग्निशन, स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइजर
कनेक्टिविटी और टेक (Tech & Display) कलर्ड TFT स्क्रीन, Honda Roadsync ऐप सपोर्ट (स्मार्टफोन कनेक्टिविटी), 15W USB-C चार्जिंग पोर्ट
एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) ₹77,356 से ₹82,000 (टॉप-वेरिएंट) तक

Honda Activa 125

Honda Activa 125 में 123.92cc 4-स्ट्रोक SI इंजन मिलता है जो 8.42PS की पावर और 10.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर 90kmph के टॉप-स्पीड तक जाती है और ARAI माइलेज 47kmpl है। Honda Activa 125 के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 3-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन मिलता है।

honda activa

Honda Activa 125 के फीचर्स

इस स्कटर में LED पोजीशन लैंप्स/DRL के साथ LED हेडलैंप मिलता है। फीचर्स के तौर पर Activa 125 में Honda Roadsync ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ सेमी-डिजिटल या TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्ट की/कीलेस इग्निशन या ट्रेडिशनल मल्टी-फंक्शन स्विच दिया गया है। राइडर की सुविधा के लिए इसमें USB-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

Honda Activa 125 की एक्स-शोरूम कीमत 89,656 रुपए से लेकर टॉप वेरिएंट के 96,122 रुपए तक जाती है।

श्रेणी (Category) विवरण / फीचर्स (Details & Features)
इंजन (Engine) 123.92cc, 4-स्ट्रोक SI इंजन
पावर और टॉर्क (Power & Torque) 8.42 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क
टॉप स्पीड (Top Speed) 90 km/h
माइलेज (ARAI Mileage) 47 kmpl
सस्पेंशन (Suspension)
आगे: टेलीस्कोपिक फोर्क्स


पीछे: 3-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक
लाइटिंग (Lighting) LED पोजीशन लैंप्स/DRL के साथ LED हेडलैंप
डिस्प्ले और कनेक्टिविटी (Display & Connectivity) सेमी-डिजिटल या TFT डिस्प्ले, Honda Roadsync ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
मुख्य फीचर्स (Key Features) स्मार्ट की / कीलेस इग्निशन या ट्रेडिशनल मल्टी-फंक्शन स्विच, USB-C चार्जिंग पोर्ट
एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) ₹89,656 से ₹96,122 (टॉप वेरिएंट) तक

यह भी पढ़ें- Honda Activa vs TVS Jupiter: कौन-सा स्कूटर है आपके लिए बेहतर? किसे खरीदना फायदे का सौदा