विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honda ने पेश की Activa e, 2025 से बेंगलुरु, नई दिल्ली और मुंबई में शुरू होंगे बैटरी स्वैपिंग स्टेशन

Published: Fri, 29 Nov 2024 08:00 PM (IST)

हाल ही में होंडा एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुई है। इसमें स्वैपेबल बैटरी का फीचर दिया गया है। जिसके ...और पढ़ें

होंडा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन 2025 से स्थापित करेगा।
होंडा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन 2025 से स्थापित करेगा।

HighLights

  1. बेंगलुरु में 250 स्वैपिंग स्टेशन होंगे
  2. मुंबई में 100 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन होंगे।
  3. नई दिल्ली में 150 स्वैपिंग स्टेशन खुलेंगे।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा ने हाल ही में भारत में एक्टिवा ई को लॉन्च किया है। इस स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी दी गई है। इस बैटरी को आप घर पर चार्ज नहीं कर सकते हैं। जिसकी वजह से लोगों में इसकी चार्जिंग और रेंज की चिंता होने लगी है। इस चिंता को कम करने के लिए होंडा देश भर में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन को स्थापित करने जा रही है। कंपनी इसे लगाने के लिए योजना बना रही है। आइए जानते हैं कि कहां पर कितने बैटरी स्वैपिंग स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

तीन शहरों में लगेंगे बैटरी स्वैपिंग स्टेशन

होंडा टू-व्हीलर कंपनी भारत में एक्टिवा ई के लिए बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के पहले चरण में तीन शहरों का चुनाव किया है, जो बेंगलुरु, मुंबई और नई दिल्ली है। होंडा की तरफ से घोषणा किया गया है कि बेंगलुरू शहर में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन फरवरी 2025 से चालू हो जाएंगे और पूरे शहर में 250 स्वैपिंग स्टेशन होंगे। बेंगलुरू के बाद मुंबई और नई दिल्ली में इन्हें स्थापित किया जाएगा। यहां पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएंगे और यहां पर क्रमश: 100 और 150 स्वैपिंग स्टेशन को लगाया जाएगा।

बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के लिए इनसे पार्टनरशिप

होंडा ने 2021 में HEID (होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) की स्थापना की थी। HEID ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम, बैंगलोर मेट्रो, दिल्ली मेट्रो, मुंबई में अदानी इलेक्ट्रिसिटी और शहरों में होंडा डीलरशिप के साथ पार्टनरशिप की है।

Honda Activa E के फीचर्स

  • होंडा एक्टिवा ई में दो स्वैपेबल 1.5 kWh बैटरी दी गई हैं, जिसके बारे में होंडा का दावा है कि यह फुल चार्ज होने के बाद 102 किमी की रेंज देगी। इसमें लगा हुआ मोटर 6kW की पावर और 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ ही कंपनी दावा कर रही हैं कि उनकी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 7.3 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है।
  • होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक दिया गया है और दोनों तरफ 12 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें आगे की तरफ 130 मिमी डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 110 मिमी ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 171 मिमी और वजन 119 किलोग्राम है।
  • एक्टिवा इलेक्ट्रिक की आधिकारिक कीमत जनवरी 2025 में एलान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9e और BE 6e साबित होंगी गेमचेंजर, महिंद्रा की कार में पहली बार मिले ये 10 यूनिक फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।