Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडोनेशिया में होंडा 2023 CBR250RR के अपडेटेड वर्जन का टीजर हुआ जारी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 07:22 PM (IST)

    नए CBR250RR को पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल तीन राइडिंग मोड और एक क्विकशिफ्टर है। Honda ने सस्पेंशन सेटअप को भी अपडेट किया गया है । वहीं 2023 CBR250RR को Showa SFF-BP इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और एक मोनोशॉक से लैस किया गया है।

    Hero Image
    इंडोनेशिया में होंडा 2023 CBR250RR के अपडेटेड वर्जन का टीजर हुआ जारी पढ़ें डिटेल्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होड़ा इंडोनेशिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटर्फाम पर  2023 CBR250RR के अपडेटेड वर्जन का टीजर जारी कर दिया है। अगर आप अपने लिए एक स्पोर्टी बाइक खरीदने की सोच रहे है तो ये आपके लिए एक बेहतरीन बाइक साबित हो सकती है। चलिए देखते है इसमें क्या कुछ नया मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Honda CBR250RR डिजाइन

    कंपनी ने 2023 मॉडल मौजूदा बाइक के डिजाइन को बरकरार रखा है। वहीं इसके स्टाइलिंग को थोड़ा बदलाव के साथ लाया दाएगा। फेयरिंग शेप और टर्न इंडिकेटर  इसमें अलग है, जो इस बाइक को स्पोर्टी लुक देते है। इसमें ब्राइट एलईडी हेडलाइट और राइडिंग स्टांस है।

    भारतीय बाजार में लॉन्च हुए Volvo S90 और XC60 के अपडेटेड वर्जन, जानें इनकी खूबियां

    www.jagran.com/automobile/latest-news-volvo-s90-and-xc60-launched-in-the-indian-market-23087670.html

    JEEP ने अपने 30 साल पूरे होने पर किया नए वेरिएंट का खुलासा, जानें क्या खास है इसमें

    www.jagran.com/automobile/latest-news-jeep-grand-cherokee-4xe-30th-anniversary-edition-launch-see-details-here-23087378.html

    2023 Honda CBR250RR इंजन

    2023 Honda CBR250RR में 249cc की पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड मोटर है जिसका आउटपुट बेस मॉडल के लिए 38.2bhp और 23.3Nm है, जबकि SP ट्रिम 42bhp और 25Nm का है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें  स्लिपर क्लच भी मिलती है।

    2023 Honda CBR250RR फीचर्स 

    एलईडी लाइट के अलावा नए CBR250RR को पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, तीन राइडिंग मोड और एक क्विकशिफ्टर है। Honda ने सस्पेंशन सेटअप को भी अपडेट किया गया है । वहीं 2023 CBR250RR को Showa SFF-BP इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और एक मोनोशॉक से लैस किया गया है। उसके ब्रेकिंग हार्डवेयर में डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक सेटअप भी मिलता है।

    सेटअप 110/70 फ्रंट और 140/70 रियर टायर में लिपटे 17-इंच के मिश्र धातु पर लगाया गया है। इसका वजन 168 किलोग्राम है और ये 14.5-लीटर ईंधन टैंक प्राप्त करता है। इंडोनेशिया में, 2023 Honda CBR205RR के बेस मॉडल की कीमत 62,850,000 रुपये है। भारतीय बाजार में अभी इस बाइक के लॉन्च होने की संभावना नहीं है , पर आने वाले सालों में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

    comedy show banner
    comedy show banner