LA मोटर शो: इन लग्जरी कारों पर होगी सबकी नजर
LA मोटर शो के दौरान BMW, मर्सिडीज, माज्दा और लेक्सस की कारों पर सबकी नजर होगी
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। अमेरिका में होने वाला लॉस एंजिलस मोटर शो दुनिया के सबसे बड़े ऑटो शो में से एक है। यह 1 दिसंबर से 10 दिसंबर 2017 तक चलेगा। इस दौरान करीब 1000 वाहनों को पेश किया जाएगा। हालांकि इनमें BMW, मर्सिडीज, माज्दा और लेक्सस की कारों पर सबकी नजर होगी। हम आपको अपनी इस खबर में बताने जा रहे हैं इन्ही कंपनियों की उन कारों के बारे में जिन्हें लोग देखने को बेताब हैं।
1. BMW i8
जर्मनी की कार निर्माता कंपनी BMW अपनी फैब्रिक रूफ वाली अपडेटेड i8 कूपे वर्जन को पेश करेगी। BMW ने दावा किया है कि उसकी i8 हाइब्रिड का नया मॉडल इलेक्ट्रिक पावर से ज्यादा चलेगा क्योंकि इसमें लिथियम आयन बैटरी और थ्री-सिलेंडर टर्बो इंजन लगाया गया है। BMW i8 रोडस्टर में 2.1 लीटर इंजन दिया जाएगा। 4.6 सेंकड़ में यह कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक रेंज से यह 53km तक का सफर तय कर सकती है।
2. मर्सिडीज बेंज CLS
मर्सिडीज की थर्ड जनरेशन बेंज चार दरवाजों वाली CLS कूपे है जिसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसकी बिक्री अगले साल से शुरू कर दी जाएगी। इसमें नया 4 और 6 सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें कंफर्ट कंट्रोल फीचर्स जैसे लाइटिंग, फ्रेग्ररेंसेस, सीट हीटिंग और ड्राइवर को मसाज वाली सीट दी जाएगी।
3. माज्दा 6
माज्दा 6 में नया टर्बोचार्ज्ड फोर-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा जो माज्दा CX-9 में दिया गया है। यह इंजन 170kW/420Nm की पावर जनरेट करेगा। यह GT और एंटेन्जा वर्जन से स्टैंडर्ड होगा। हालांकि इसमें सिलेंडर डीएक्टिवेशन वाला अपग्रेड वर्जन फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन या फिर 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। कार की बॉडी और सस्पेंशन को ज्यादा कंफर्ट बनाने के लिए संशोधित किया गया है। यह कार अगले साल के मध्य में लॉन्च की जा सकती है।
4. लेक्सस RX
लेक्सस ने अपनी 7-सीटर वर्जन RX SUV को पेश किया था। इस कार का नया वर्जन RX350L और RX450hL फरवरी में ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार का रियर तीसरी पक्ति में 110mm बढ़ाया गया है। हालांकि इसके व्हीलबेस को पुराने वर्जन जैसा समान रखा गया है।