विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Extreme 160R 4V का नया टीजर जारी, जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:28 PM (IST)

Hero Extreme 160R 4V: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई एक्सट्रीम बाइक का टीज़र जारी किया है, जिसमें अपडेटेड विजुअल और TFT क्लस्टर मिलने की संभावना है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp अपने पोर्टफोलियो को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में Extreme 160R 4V जैसे दिखने वाले मॉडल का टीजर जारी किया है। इसमें हल्के अपडेटेड विजुअल एस्थेटिक्स दिए गए हैं और इस बार इसमें TFT क्लस्टर मिलने की संभावना है।

टीजर और डिजाइन

Hero Motocorp ने एक नई Extreme बाइक की टीजर जारी किया है जो थोड़ी बहुत Extreme 160R 4V जैसी दिखती है। इस टीजर में सिर्फ एग्जॉस्ट दिखाई दे रहा है जो Extreme 160R 2V या 4V जैसी ही दिखती है। इस टीजर से ज्यादा जानकारियां को साममने नहीं आती हैं लेकिन इसमें एक रियर टायर हगर देखा जा सकता है जो दोनों तरफ से हिंगेड लगता है।

वीडियो मे इस मोटरसाइकिल को बर्नआउट करते हुए देखा जा सकता है और इसका कैप्शन Gear Up To Live Extreme है। इस मोटरसाइकिल के 16 या 17 अक्टूबर को लॉन्च होने की संभावना है।

किससे होगा मुकाबला?

लॉन्च होने पर यह मोटरसाइकिल हाल ही में अपडेट हुई Bajaj Pulsar N160 4V और TVS Apache RTR 160 4V जैसी दूसरी 160cc स्पोर्टी बाइकों को टक्कर देगी। वर्तमान में, Extreme 160R 4V की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत नॉन-ETB वेरिएंट के लिए 1.35 लाख रुपए और ETB वेरिएंट के लिए 1.38 लाख रुपए से शुरू होती है।

कॉम्बैट एडिशन और फीचर्स

नवंबर 2025 में लॉन्च किए गए Extreme 160R 4V Combat Edition में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, क्रूज कंट्रोल, 3 राइडिंग मोड्स, नए क्लास डी LED हेडलाइट्स और कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई अपडेट दिए गए थे। यह LCD क्लस्टर ब्लूटूथ और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ बाकी कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है।

हालांकि, Hero Motocorp की इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में इसे TFT क्लस्टर बताया गया था और कई लोगों का मानना था कि यह LCD क्लस्टर एक TFT क्लस्टर है लेकिन ऐसा नहीं था।

फीचर्स और TFT

Extreme 160R 4V में हीरो की तरफ से TFT क्लस्टर दिया जा सकता है। बता दें कि इसके प्रतिद्वंद्वी Google Maps Miroring के साथ TFT Cluster देते हैं। इसके अलावा, इसमें पैनिक ब्रेकिंग अलर्ट, ऑल-LED लाइटिंग, 3-राइड मोड, क्रूज कंट्रोल, ETB जैसे फीचर्स भी दे सकता है। नई Hero Extreme 160R 4V को पहले जैसा ही इंजन पावर दे सकता है।

इंजन और पावर

यह 163.2cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन है जिसमें 4V हेड और ऑयल-कूलर है जो 16.9 PS और 14.6nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। साथ ही दोनों तरफ डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS, रेडियल टायर, KYB USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और बाकी पार्ट्स भी ऐसे ही रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 180किमी की रेंज और 110kmph की टॉप-स्पीड, पिछले महीने लोगों की पसंदीदा रही ये इलेक्ट्रिक बाइक