विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Xpulse 450 पेश, बड़ी TFT स्क्रीन समेत Android Auto और Apple CarPlay जैसे हाईटेक फीचर्स से लैस

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 09:07 PM (IST)

Hero Xpulse 450 में 421cc इंजन, 46.6PS पावर, KYB सस्पेंशन, 21-इंच पहिया, चार राइड मोड, Android Auto-Apple CarPlay कनेक्टिविटी है।

Hero Xpulse 450

Hero Xpulse 450

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Hero Xpulse 450 को पेश कर दिया है। इसका इंतजार बाइक राइडर्स लंबे समय से कर रहे थे। इसे कंपनी ने EICMA 2026 में पेश किया है। Xpulse 450 को लिक्विड-कूल्ड इंजन, रैली-इंस्पायर्ड डिजाइन और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। आइए जानते हैं कि इस और भी किन खास फीचर्स के साथ लाया गया है।

Hero Xpulse 450 का डिजाइन

  • नई Hero Xpulse 450 का डिजाइन रैली बाइक से इंस्पायर है। इसके फ्रंट को काफी ऊंचा रखा गया है। साथ ही बड़ा ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन भी दी गई है। साथ ही वर्टिकल हेडलैंप असेंबली, चौड़ा हैंडलबार, एंगुलर मिरर और हैंडगार्ड भी दिया गया है। इसके फ्यूल टैंक और रेडिएटर के आसपास के एरिया को पहले के Xpulse मॉडल की तुलना में ज्यादा मजबूत रखा गया है।
  • इसमें लंबी और सिंगल-पीस सीट दी गई है, जिसका डिजाइन राइडर को ऑफ-रोडिंग के दौरान अपनी पोजिशन को बदलने में काफी मदद मिलेगी। इसकी बॉडी को स्लिम और राइडिंग स्टांस को ऊंचा रखा गया है, इससे एडवेंचर टूरिंग लुक मिलता है। साथ ही बाइक में पीछे की तरफ लगेज रैक और समान लगाने के लिए माउंटिंग पॉइंट भी दिए गए हैं।
  • Xpulse 450 में इंजन बैश प्लेट, रेडिएटर गार्ड और फ्रंट बॉडी के आसपास ट्यूबलर प्रोटेक्शन बार भी दिया गया है। इसमें हाई-माउंटेड एग्जॉस्ट के साथ बड़ा मेटैलिक हीट शील्ड भी दी गई है।

Hero Xpulse 450 के सभी स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन

Hero Xpulse 450 की डिटेल्स

बाइक का नाम

Hero Xpulse 450

इंजन क्षमता

421cc

इंजन टाइप

सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व, DOHC

अधिकतम पावर

46.6 PS @ 9,100 rpm

अधिकतम टॉर्क

38 Nm @ 7,500 rpm

गियरबॉक्स

6-स्पीड

क्लच

असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच

फ्रंट सस्पेंशन

43mm KYB USD फोर्क

फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल

225mm

फ्रंट सस्पेंशन एडजस्टमेंट

22-स्टेप कंप्रेशन और रिबाउंड डैम्पिंग

रियर सस्पेंशन

मोनोशॉक

फ्रंट व्हील साइज

21-इंच

रियर व्हील साइज

17-इंच

व्हील टाइप

ट्यूबलेस वायर-स्पोक

टायर

ब्लॉक-पैटर्न टायर

ब्रेकिंग सिस्टम

दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक

राइडिंग मोड

Rain, Road, Trail और Off-road

ट्रैक्शन कंट्रोल

मल्टीपल लेवल

थ्रॉटल मैप

उपलब्ध

ABS मोड

मल्टीपल मोड

इंस्ट्रूमेंट कंसोल

बड़ा TFT डिस्प्ले

स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

Android Auto और Apple CarPlay

चार्जिंग पोर्ट

12V और USB

एग्जॉस्ट

हाई-माउंटेड एग्जॉस्ट

इंजन प्रोटेक्शन

इंजन बैश प्लेट

अन्य प्रोटेक्शन

रेडिएटर गार्ड और ट्यूबलर प्रोटेक्शन बार

सीट

सिंगल-पीस सीट

लगेज सुविधा

रियर लगेज रैक और माउंटिंग पॉइंट

Hero Xpulse 450 का इंजन

Xpulse 450 में 421cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व DOHC इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 46.6PS की पावर और 38Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें गियरिंग को स्मूथ बनाने के लिए गियर शिफ्टिंग और कंट्रोल के लिए असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच भी दिया गया है।

Hero Xpulse 450 का सस्पेंशन और ब्रेकिंग

  • इसमें 21-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील लगाए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस वायर-स्पोक व्हील और ब्लॉक-पैटर्न टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। बाइक में डुअल चैनल ABS भी दिया है, जो ब्रेकिंग के दौरान बाइक को फिसलने से रोकने का काम करेगी।
  • इसमें सस्पेंशन के लिए KYB के कंपोनेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में 43mm का अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क है, जिससे 225mm का व्हील ट्रैवल मिलता है। इस फ्रंट सस्पेंशन में 22-स्टेप कंप्रेशन और रिबाउंड डैम्पिंग एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है।

Hero Xpulse 450 के फीचर्स

  • इसमें लैंडस्केप-ओरिएंटेड TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें राइडिंग से जुड़ी सभी जानकारी और सेटिंग्स मिलती है। बाइक में चार राइडिंग मोड रेन, रोड, ट्रेल और ऑफ-रोड दिए गए हैं। इतना ही नहीं, ट्रैक्शन कंट्रोल के कई लेवल, अलग-अलग थ्रॉटल मैप और ABS मोड भी दिए गए हैं।
  • इसमें सबसे खास टेक्नोलॉजी Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से राइडर स्मार्टफोन को बाइक की स्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही स्मार्टफोन बेस्ड नेविगेशन और कनेक्टिविटी की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उन राइडर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होगा, जो लंबी की एडवेंचर राइडिंग करते हैं। Xpulse 450 में 12-वोल्ट और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

कितनी होगी कीमत?

Hero Xpulse 450 को भारतीय बाजार में कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। Xpulse 450 के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद ऑटो एक्स्पो 2027 में है। Hero Xpulse 450 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 3 लाख रुपये हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।