Move to Jagran APP

Hero Xpulse 200 और Xpulse 200T की तस्वीरें लीक, जल्द हो सकती है लॉन्च

Hero Xpulse 200 में स्पोक व्हील्स और ऑफरोड टायर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक का फ्रंट व्हील 21 इंच और रियर व्हील 18 इंच का है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 09:13 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 09:25 AM (IST)
Hero Xpulse 200 और Xpulse 200T की तस्वीरें लीक, जल्द हो सकती है लॉन्च
Hero Xpulse 200 और Xpulse 200T की तस्वीरें लीक, जल्द हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Hero Motocorp की दो नई बाइक्स Hero Xpulse 200 और Hero Xpulse 200T का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी अब जल्द ही इस इंतजार को खत्म करने जा रही है क्योंकि अगले महीने दोनों एडवेंचर बाइक्स भारत में लॉन्च होने जा रही हैं। लॉन्च से पहले ही इन दोनों ही बाइक्स का प्रोडक्शन रेडी वर्जन देखा गया है, जिनसे साफ पता चलता है कि कंपनी इन्हें जल्द लॉन्च करने जा रही है।

prime article banner

Hero Xpulse 200 में स्पोक व्हील्स और ऑफरोड टायर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक का फ्रंट व्हील 21 इंच और रियर व्हील 18 इंच का है। कंपनी ने इसे ऑफरोडिंग के हिसाब से डिजाइन किया है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 220mm है। इसके अलावा Xpulse 200 में एक लंबी विंडस्क्रीन भी दी गई है। वहीं, अगर Xpulse 200T की बात करें तो इसमें एलॉय व्हील्स और रोड टायर्स दिए गए हैं जिससे साफ लगता है कि यह टूअरिंगं के लिए बेहतर बाइक साबित होगी।

Xpulse 200 और Xpulse 200T में लंबे और शार्प फ्रंट मडगार्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें हर तरह की सड़क के लिए बेहतर टायर्स और राउंड LED हेडलैंप दिए गए हैं। बाइक में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सीट के अंदर USB चार्जिंग डिवाइस दिया गया है। इसके अलावा दोनों बाइक्स के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक्स सिंगल चैनल ABS से लैस होगी।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Hero Xpulse में Xtreme 200R वाला ही 200cc, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 8,000 rpm पर 18.4 PS की पावर और 6,500 rpm पर 17.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और कंपनी इसकी कीमत 1 लाख रुपये से 1.10 लाख रुपये के बीच रख सकती है।

फोटो स्रोत: motopixeltv

यह भी पढ़ें:

अगले महीने से महंगी हो जाएंगी Tata Motors की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

ये हैं देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें, देखें ताजा लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.