विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Xpulse 150: EICMA में पेश हुई नई डुअल-स्पोर्ट बाइक, मिलेगा 150cc का एयर-कूल्ड इंजन और डिस्क ब्रेक

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:02 AM (IST)

Hero Xpulse 150: Hero ने EICMA में नई Xpulse 150 पेश की है जो ग्लोबल मार्केट्स के लिए है और इसका भारत-स्पेक वर्जन जल्द ही लाया जा सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp ने EICMA 2026 में एक नई 150cc मोटरसाइकिल पेश की है जिसका नाम Xpulse 150 है। इसमें पुरानी Impulse जैसी ही डुअल-स्पोर्ट बनावट है लेकिन इसमें आज के समय के मुताबिक ज्याजा मॉडर्न स्टाइलिंग दी गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस वर्जन को भारत में लाया जाएगा या नहीं।

Xpulse 150 का डिजाइन और लुक

Xpulse 150 में एक ऊंची फ्रंट बीक, आधुनिक दिखने वाल हेडलाइट और एक ऊंचा वाइजर दिया गया है। इसके फ्यूल टैंक में पतले एक्सटेंसन दिए गए हैं जो Impulse जैसे लगते हैं। Hero Xpulse 150 में सिंगल पीस सीट है जो टैंक की तरफ थोड़ी झुकी हुई है और अपवेस्ट एग्जॉस्ट दिया गया है। इस बाइक में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के पहिए हैं जिसमें अलॉय व्हील्स और डुअल डिस्क ब्रेक सेटअप मिलेगा।

सबसे बड़ी खासियत है इस बाइक में किक-स्टार्टर का मिलना और साथ ही कार्ब्युरेटर से चलने वाले इस इंजन में हैंडलबार पर एक चोक स्विच लगाया गया है।

इंजन और पावर

इस मोटरसाइखिल में 150cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 12bhp की पावर और 12.8nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक का कर्ब वेट 141kg, सीट हाइट 826mm और 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

फ्यूल कंट्रोल और मार्केट

इस बाइक के लेफ्ट में एक डायल दिखता है जो कार्ब्युरेटर में फ्लूय के फ्लो को कंट्रोल करने के लि है। इससे पता चलता है कि यह खास Hero Xpulse 150 साउथ अमेरिका, अफ्रीका और बाकी ग्लोबल बाजारों के लिए हो सकती है। दूसरी तरफ, फ्यूल इंजेक्शन और क्रूज कंट्रोल के साथ ETB वाला भारत-स्पेक वर्जन भी जल्द आ सकता है।

पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
मोटरसाइकिल नाम Hero Xpulse 150
इंजन 150cc, एयर-कूल्ड इंजन (कार्ब्युरेटर)
मैक्स पावर 12 bhp
पीक टॉर्क 12.8 Nm
गियरबॉक्स 5-स्पीड
कर्ब वेट (वजन) 141 kg
सीट हाइट 826 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 220 mm
व्हील साइज फ्रंट: 19-इंच | रियर: 17-इंच (अलॉय व्हील्स)
ब्रेकिंग सेटअप डुअल डिस्क ब्रेक
खास फीचर्स किक-स्टार्टर, चोक स्विच (हैंडलबार पर), ऊंचा वाइजर, अपस्वीप एग्जॉस्ट, सिंगल-पीस सीट
टारगेट मार्केट साउथ अमेरिका, अफ्रीका और अन्य ग्लोबल बाजार (भारत-स्पेक वर्जन जल्द आ सकता है)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।