विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए कलर में Hero Karizma XMR 250 डीलरशिप पर आई नजर, जल्द हो सकती है लॉन्च

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:01 PM (IST)

Hero Karizma XMR 250 को नए रेड, व्हाइट और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन में डीलरशिप पर देखा गया है।

Hero Karizma XMR 250

Hero Karizma XMR 250

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Karizma XMR 250 को फिर से एक बार अपडेट मिलने वाला है। इस बाइक को हाल ही में डीलरशिप फैसिलिटी पर नए रेड कलर में स्पाई किया गया है। लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में मोटरसाइकिल का रेड डोमिनेंट कलर स्कीम दिखाई दे रहा है। इसमें व्हाइट और ब्लैक एक्सेंट दिए गए हैं। इस फोटो को साहिल सागर ने शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस अपडेट से Hero Karizma XMR 250 कितना बदलने वाली है?

रेड कलर के साथ व्हाइट और ब्लैक ग्राफिक्स

नई Hero Karizma XMR 250 के फ्यूल टैंक, फ्रंट फेयरिंग और पीछे के ऊंचे टेल सेक्शन पर रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है। फेयरिंग पर व्हाइट ग्राफिक्स और फ्रंट मडगार्ड पर व्हाइट फिनिश इसे अलग लुक देते हैं। वहीं, ब्लैक टैंक इंसर्ट और साइड पैनल रेड बॉडीवर्क के साथ कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं।

बाइक में मिलते हैं स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स

मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक पर Karizma लेटरिंग और लोअर फेयरिंग पर बड़े XMR ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक मिरर और गोल्ड फिनिश वाले अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। बाइक में लंबी ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन, एंगुलर फ्रंट लाइटिंग, फेयरिंग-माउंटेड विंगलेट्स और स्प्लिट-सीट लेआउट भी बरकरार रखा गया है।

अब तक तीन कलर स्कीम में दिखी

लेटेस्ट रेड कलर को मिलाकर Hero Karizma XMR 250 अब तक तीन अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन में नजर आ चुकी है। EICMA 2025 में पेश हुई बाइक व्हाइट कलर की थी, जिसमें रेड एक्सेंट दिए गए थे। इसके बाद जुलाई 2026 में ब्लैक और रेड कलर कॉम्बिनेशन वाली मोटरसाइकिल डीलरशिप पर देखी गई थी। अब सामने आए नए मॉडल में रेड कलर प्रमुख है, जबकि व्हाइट और ब्लैक एलिमेंट्स इसके डिजाइन को अलग बनाते हैं। हालांकि, इन तीनों कलर स्कीम को भारत में लॉन्च के समय उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Hero Karizma XMR 250 का इंजन

Hero Karizma XMR 250 में Hero Xtreme 250R वाला 250cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की उम्मीद है। पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह इंजन 30 PS की पावर और 25 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है।

बाइक में ट्रेलिस फ्रेम, USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की जानकारी पहले सामने आ चुकी है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट भी संभावित फीचर्स में शामिल हैं।

इन मोटरसाइकिलों से मुकाबला

Hero Karizma XMR 250 के लॉन्च में देरी के दौरान इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ी है। Yamaha R2 भारत में लॉन्च हो चुकी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.31 लाख रुपये है। इसके साथ ही इसका मुकाबला Suzuki Gixxer SF 250 और KTM RC 200 से भी होगा।

लॉन्च डेट पर क्या है अपडेट?

नई रेड कलर बाइक का डीलरशिप पर दिखाई देना इस बात का संकेत है कि मोटरसाइकिल को लेकर गतिविधियां जारी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Hero इसे आने वाले महीनों में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट, कीमत और भारत में उपलब्ध कलर ऑप्शन की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Hero, TVS या Ather; कौन हैं देश के 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 34,999 रुपए से शुरू