Hero Extreme 160R 4V नए अपडेट्स के साथ लॉन्च, मिलेंगे मल्टी-कलर TFT जैसे कई फीचर्स और 6 नए कलर
2026 Hero Xtreme 160R 4V Launch Price: हीरो ने अपनी एक्सट्रीम 160R 4V का नया और अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp ने अपडेटेड 2026 Xtreme 160R को 1.27 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल को नए स्टाइल, बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज और दो वेरिएंट्स, कार्बन और प्रो के साथ पेश किया गया है। आइए इस अपडेटेड वर्जन की डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
क्या हैं नए फीचर्स?
कार्बन वेरिएंट का मल्टी-कलर TFT डिस्प्ले अपेडेटेड Xtreme 160 R 4V के बड़े अपेडेट्स में से एक है। Hero के मुताबिक, यह दिन और रात के डिस्प्ले फंक्शन, कनेक्टिविटी और 60 से ज्यादा फीचर्स देता है। वहीं, Pro Variant में मल्टी-कलर LCD कंसोल ही मिलता है। इसमें राइड बाय वायर और Rain, Road और Sports जैसे तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
इनका मकसद अलग-अलग राइडिंग कंडीशंस के हिसाब से थ्रॉटल रिस्पॉन्स को ढालना है जो डेली कम्यूटिंग से लेकर स्पोर्टी राइडिंग के लिए शार्प रिस्पॉन्स कर सके।

क्रूज कंट्रोल और टाइमर
कूज कंट्रोल को 30kmph से ज्यादा की स्पीड पर एक्टिवेट किया जा सकता है जिससे मोटरसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक तौर पर तय स्पीड को बनाए रखती है। Hero ने इसमें दो मेजरमेंट सेटिंग वाला प्रो ड्रैग रेस टाइमर भी दिया गया है। D1 राइडर के 0 से 60kmph की स्पीड पकड़ने के समय को रिकॉर्ड करता है तो वहीं, D2 402 मीटर की दूरी पर क्वार्टर-माइल रन को मेजर करता है।
डिजाइन और स्टाइलिंग
नई Hero Xtreme 160R 4V में एंगुलर टैंक एक्सटेंशन, कंट्रास्टिंग बॉडी पैनल और ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें ग्रे और ब्लैक सेक्शन के साथ रेड बॉडीवर्क, एक रेड फ्रंट अलॉय व्हील और गोल्ड-फिनिश वाले USD फोर्क्स मिलते हैं। फ्रंट में हीरो के सिग्नेचर H शेप्ड DRL के साथ ऑटो-ऑन क्लास D-LED हेडलैंप दिया गया है। टेल लैंप और टर्न इंडिकेटर्स में भी LED का इस्तेमाल किया गया है। एक स्कल्प्टेड सीट औक कॉम्पैक्ट टेल सेक्शन इसके स्ट्रीट-नेकेड डिजाइन को पूरा करता है।
इसका Carbon वेरिएंट Carbon Red, Carbon Black, Carbon Grey और Abrax Orange कलर में आता है। वहीं, Pro Variant को Pro Red और Pro Black कलर का विकल्प मिलता है।

इंजन और पावर
इस बाइक में 163.2cc का ऑयल-कूल्ड 4 वाल्व सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स में यह इंजन 17.1PS की पावर और 14.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। Carbon और Pro दोनों वेरिएंट्स में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस इंजन को 5-स्पीड कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स और मल्टी-प्लेट क्लच के साथ जोड़ा गया है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इस मोटरसाइकिल में ट्यूबलर अंडरबोन डायमंड-टाइप फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसके सस्पेंशन में 37mm का KYB USD फ्रंट फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों वेरिएंट्स में डुअल-चैनल ABS के साथ आगे 276mm और पीछे 220mm के पेटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है जिसमें आगे 100/80 और पीछे 120/70 साइज के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।
इसके अलावा, इस अपडेटेड मोटरसाइकिल में पैनिक ब्रेक अलर्ट फंक्शन भी दिया गया है जो तेजी से ब्रेक लगाना पर पीछे आ रहे ट्रैफिक को अपने आप सिग्नल दे देता है।

कितनी है कीमत?
2026 Hero Xtreme 160R 4V के Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपए और Carbon वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 लाख रुपए है। इसके अलावा, 1.27 लाख रुपए की कीमत वाला एक स्टैंडर्ड वेरिएंट जनवरी 2027 में इस लाइनअप में शामिल होगा। बता दें कि, Pro और Carbon वेरिएंट की डिलीवरी 1 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है।
