दिलों पर राज करने वाली ये 6 कारें क्या भारत की सड़कों को अलविदा कहने जा रही हैं
इन 6 कारों की प्रोडक्शन को जल्द बन सकती हैं कंपनियां
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। साल 2018 में कई नई कारें लॉन्च हुईं। इनमें पेट्रोल, डीजल से लेकर इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल रहीं। ऐसे में आज हम आपको उन 6 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो भारत में जल्द इतिहास बन सकती हैं। यानी कि कंपनियां इनकी प्रोडक्शन को जल्द बन सकती हैं। तो जानते हैं इन कारों के नाम और साथ में ये भी कि क्यों इनके बंद होने की खबरें बन रही है सुर्खियां।
Maruti Suzuki Omni
वहीं, Maruti Suzuki अपनी सबसे लोकप्रिय वाहनों में से एक Omni के उत्पादन को बंद करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर 2020 से जब भारत न्यू व्हीकल्स सेफ्टी असेस्मेंट (BNVSAP) लागू होगा, तब कंपनी अपनी इस कार को बनाना बंद कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सुरक्षा कारणों के चलते इस कार के उत्पादन को बंद करेगी।
Honda BRIO
होंडा कार्स इंडिया ने Honda BRIO का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने कार की मांग में कमी के चलते यह फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda BRIO का पिछले दो महीनों में काफी कम प्रोडक्शन दर्ज किया गया, जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि कंपनी इसके प्रोडक्शन को बंद कर सकती है। बता दें कि Honda BRIO सितंबर 2011 में लॉन्च की गई थी। हालांकि, इस कार को भारतीय बाजार में ग्राहकों का साथ नहीं मिला। कंपनी ने बाद में यानी की साल 2016 में इसका अपडेट वर्जन लॉन्च किया था। इस हैचबैक को 2016 में अपडेट किया गया था।
Eeco Van और Alto 800
Eeco Van और एंट्री लेवल Alto 800 जैसी कारों पर भी सुरक्षा फीचर्स को लेकर इनके प्रोडक्शन बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। कंपनी का कहना है कि आने वाले सुरक्षा मापदंडों पर ये कारें खरी नहीं उतर पाएंगी, जिसको लेकर इंजीनियर्स की टीम लगातार काम कर रही है।
Maruti Suzuki Gypsy
BS-6 मानको को लेकर Maruti Suzuki Gypsy पर भी खतरा मंडरा रहा है। भारतीय सेना और सुरक्षा सेवाओं की पसंदीदा SUV रही इस कार को बदलते नॉर्म्स की वजह से इसके प्रोडक्शन को बंद किया जा सकता है।
Tata Nano
टाटा की ड्रीम कार कही जाने वाली Tata Nano की प्रोडक्शन बंद हो सकती है। दरअसल यह कार नए सुरक्षा मानकों पर पुरी खरी नहीं उतर पा रही है। ऐसे में अगर इस पर काम नहीं किया गया तो यह कार इतिहास बन जाएगी।