कम हाइट वालों के लिए आई Harley Davidson की नई बाइक Sprint 440, मिलेगा 34km का माइलेज और तीन कलर
Harley Sprint 440: हार्ले डेविडसन ने जापान में नई Sprint 440 क्लासिक क्रूजर बाइक लॉन्च कर दी है। इस बाइक को भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Harley Davidson ने हाल ही में EICMA 2026 में नई Sprint 440 Classic Cruiser को पेश किया था। अब यह बाइक जापान में लॉन्च हो गई है जिसकी शुरुआती कीमत JPY 898,800 (लगभग 5.25 लाख रुपए) रखी गई है। Harley Sprint 440, X440 प्लैटफॉर्म पर आधारित है जिसे Hero Motocorp के साथ मिलकर विकसित किया गया है। भारत में इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Harley Sprint 440 इंजन
Harley Davidson Sprint 440 में 440cc एयर/ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 27hp की पावर और 38nm टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर कल्च दिया गया है। इस बाइक का क्लेम्ड माइलेज 34kmpl है।
सीट हाइट और सस्पेंशन
इस बाइक की सीट हाइट 683mm है जो कम हाइट वालों के लिए काफी बेहतर विकप्ल बन जाती है। बाइक का वजन 187kg, लंबाई 2,145mm और व्हीलबेस 1,450mm है। इसके अलावा इस बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। सस्पेंशन सेटअप में आगे 43mm के इंवर्टेड फोर्क्स और पीछे डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। बता दें कि, रियर सस्पेंश 7-लेवल एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ आता है।
ब्रेकिंग और ABS
Sprint 440 में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील दिया गया है जिसके साथ आगे 100/90 और पीछे 150/60 के टायर्स लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए Harley Sprint 440 में आगे 2-पिस्टन कैलिपर के साथ 320mm सिंगल डिस्क और पीछे 1-पिस्टन कैलिपर के साथ 240mm सिंगल डिस्क मिलती है। साथ ही, इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS दिया गया है।
क्लासिक डिजाइन और राइडिंग स्टांस
Sprint 440 में क्लासिक क्रूजर डिजाइन दिया गया है। इसकी खासियतों में सर्कुलर LED हेडलैंप, टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, टेपर्ड एग्जॉस्ट, पीछे की तरफ पतली होने वाली फास्टबैक आकार की सीट और रियर LED टेललाइट शामिल हैं। बाइक में थोड़ा आगे लगे फुटपेग्स, पीछे की तरफ मुड़े हैंडलबार (Pulled-back Handlebars) के साथ कंफर्टेबल राइडिंग स्टांस मिलता है।
कलर ऑप्शन और कीमत
Harley Sprint 440 को तीन कलर ऑप्शन Vivid Black और Dark Billiard Gray वेरिएंट दोनों की कीमत JPY 898,900 (5.25 लाख रुपए) है। वहीं, Teal Thunder वेरिएंट की कीमत JPY 931,800 (5.44 लाख रुपए) है। इसके टेक-किट में 3.5 इंच में गोल कलर (Circular Color) डिस्प्ले शामिल है और इसमें हेडलैंप के ऊपर USB-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।